UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Azamgarh U.P. News

Azamgarh SP Office Opening: अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया नए आवास और सपा कार्यालय का उद्घाटन, पूर्वांचल पर फोकस

United India Live

Azamgarh SP Office Opening:  आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ में अपने नवनिर्मित आवास और पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन और गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

68 बिस्वा भूमि पर बने इस परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय खंड के साथ-साथ सपा का क्षेत्रीय कार्यालय भी स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान अखिलेश यादव ने पूर्वांचल की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्थल अब पार्टी की रणनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

2021 में कराई थी ज़मीन की रजिस्ट्री
Azamgarh SP Office Opening:  इस परियोजना की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई थी, जब अनवरगंज क्षेत्र में 38 बिस्वा 16 कड़ी भूमि की रजिस्ट्री पार्टी के नाम से कराई गई थी। बाद में अतिरिक्त ज़मीन खरीदकर कुल 68 बिस्वा में यह निर्माण सांसद धर्मेन्द्र यादव और सपा पदाधिकारियों की देखरेख में पूरा किया गया।

पूर्वांचल को साधने की रणनीति
Azamgarh SP Office Opening:  कार्यक्रम में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि यह कदम अखिलेश यादव की पूर्वांचल को लेकर दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है, और यहां से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब पूर्वांचल की राजनीति को नई दिशा देंगे।

मुलायम सिंह की सोच को आगे बढ़ाया
सपा नेताओं ने इस मौके पर नेताजी मुलायम सिंह यादव के उस कथन को दोहराया — “इटावा हमारा दिल है, तो आजमगढ़ हमारी धड़कन।” अब अखिलेश यादव इसे अपना दूसरा घर मानकर यहां से पूर्वांचल को साधने की तैयारी में जुट गए हैं।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।