Bareilly News : धर्म छुपा कर मोहित सक्सेना ने मुस्लिम लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाया, अब वाइरल करने की दे रहा है धमकी
Bareilly News : बरेली। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के एक हिन्दू युवक ने अपनी पहचान छुपा कर मुस्लिम लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शादी करने का वादा किया, संबंध बनाया, डेढ़ लाख रुपया अपने एकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़की का वीडियो वाइरल करने की धमकी दे कर ब्लैकमेल करने लगा।
Bareilly News : गौरतलब है कि यूपी के जिला बरेली निवासी युवती एक शॉपिंग में नौकरी करती है। आरोपी युवक युवती की दुकान में खरीदारी करने के लिए आता था, जहाँ लड़की से बातचीत शुरू हुई जो धीरे धीरे दोस्ती में बदल गयी। युवती से शुरुआती जान पहचान में युवक ने लड़की को अपना नाम नकली नाम मोहम्मद लकी खान बताया और लड़की से दोस्ती को बढ़ाया। लड़की को विश्वास में लेने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और स्पाई कैमरा लगा कर अश्लील वीडियो बना लिया और धीरे धीरे लड़की से डेढ़ लाख रुपया भी अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया।
Bareilly News : जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो लड़की उसका वीडियो वाइरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। युवक के व्यवहार में बदलाव और धमकी देने के बाद जब लड़की को शक हुआ तो उसके विषय में लड़की ने जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया। युवक के परिवार के नजदीक पहुँचने के बाद लड़की को बड़ा झटका तब लगा जब लड़की को पता चला की युवक ने अपनी पहचान छुपा कर लड़की के साथ धोखा किया है। जो युवक लड़की को अभी तक अपना नाम मोहम्मद लकी खान बताता रहा है असल में वह मोहित सक्सेना है।
Bareilly News : युवती को जब युवक मोहित सक्सेना की सच्चाई का पता चला तब युवती ने बरेली पुलिस से अपनी पहचान छिपा कर 6 महीने तक बलात्कार करने एवं डेढ़ लाख रूपये ठगने का आरोप लगाया है। बरेली पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। हलांकि युवक ने पीड़ित लड़की को बताया की उसका बाप यूपी पुलिस में दरोगा है और बरेली में ही ड्यूटी कर रहा है इसलिए पुलिस के पास जाने से कोई फायदा नहीं है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.