बाहरी दिल्ली। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के कंझावला में घटी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सड़क दुर्घटना में हुई अंजली नामक लड़की की दर्दनाक मौत से जहाँ परिवार के लोग दुखी हैं वही देश महिला सुरक्षा पर दिल्ली पुलिस और सरकार से सवाल कर रहा है। अंजली अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थी, अंजली की मौत के बाद परिवार अपने आप को बेसहारा महसूस कर रहा है।
बुधवार को दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया और परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता करने का वादा किया। सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी उपलब्ध कराई जायेगी। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।












