Rahul Gandhi: दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी “भारत जोड़ो यात्रा” के बाद से लगातार सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गाँधी के फ़ॉलोअर्स में भारी संख्या में वृद्धि हुई है। राहुल गाँधी का लोगों के बीच पहुंचना और उनसे सीधा संवाद करना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गाँधी के ज़मीन पर उतर कर कार्य करने से कांग्रेस पुनर्जीवित हो गयी है, और पार्टी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव विजय करीब पहुँच रही है।
कभी ट्रक चालकों के बीच तो कभी किसानों के
Rahul Gandhi: लोगों का मानना है कि राहुल गाँधी के इस साधारण व्यवहार और मजदूरों और सामान्य लोगों के मिलने से जहाँ उनका जनाधार बढ़ रहा है वहीँ राहुल गाँधी की छवि में निखार आ रहा है। राहुल गाँधी के इस बदले हुए स्वरूप से भाजपा खेमे में काफी चिंता है। राहुल गाँधी कभी किसानों के बीच तो कभी मजदूरों के पास पहुँच कर उनके जीवन और दिनचर्या से जुडी समस्याओं को जानने की कोशिस कर रहे हैं। पंजाब के ट्रक ड्राइवरों से मिलने के बाद राहुल गाँधी ने अमेरिका में भी भारतीय ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात कर उनके दिनचर्या के विषय में जानकारी हासिल किया। राहुल गाँधी ने अमेरिका के ट्रकों को देख कर कहा था कि भारत में भी ट्रकों के ड्राइवर केबिन को वातानुकूलित बनाने की आवश्यकता है, इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह घोषणा किया था कि भारत में ट्रकों के ड्राइवर केबिन को वातानुकूलित बनाया जायेगा। दिल्ली में मोटरसाइकिल रिपेयर करने वाले मकैनिकों से मिले और हालत को समझने की कोशिस किया।

धान की रोपाई कर रहे मजदूरों से मिले राहुल गाँधी
Rahul Gandhi: कल गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गाँधी की जमानत याचिका रद्द कर दिया और आज राहुल गाँधी पुरे जोश और जूनून के साथ जनसमपर्क के लिए निकल पड़े। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आज दिल्ली से शिमला जाते समय हरियाणा के सोनीपत में धान की रोपाई कर रहे किसानों के बीच पहुँच गए और जूते उतार कर खेत के कीचड़ में मजदूरों से मिलने पहुँच गए। अपने बीच एक राष्ट्रीय नेता को देख कर मजदूरों और किसानों में ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हमने कभी सपने भी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा आदमी हमसे मिलने बारिश में खेत की कीचड़ में हमारे इतने नजदीक होगा।
खेत में उतर कर राहुल गाँधी ट्रैक्टर चलाया और मजदूरों और किसानों से बात चीत के दौरान उन्होंने धान की रोपाई भी किया। राहुल गाँधी का इस तरह से लोगों से मिलने जुलने का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है।












