Mayur Vihar News: साप्ताहिक बाज़ारों में लुटेरी महिलाओं का गैंग सक्रिय, जेवर पहनी महिलाओं का करती हैं शिकार
Mayur Vihar News: पूर्वी दिल्ली। कोंडली विधानसभा में लगने वाली साप्ताहिक बाज़ारों में लुटेरी महिलाओं का गैंग आज कल सक्रीय हो गया है। यह गैंग बाज़ारों में खरीदारी के लिए गयी हुई महिलाओं को अपना शिकार बना रही है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कोई नशीला पदार्थ है जिसे सूंघने के बाद व्यक्ति अर्धचेतना में चला जाता है और फिर लुटेरी महिलाएं शिकार महिला को अपनी गिरफ्त में ले कर बाजार से बाहर की तरफ ले जा कर उसके जेवर और नकदी लूटने के बाद छोड़ देती हैं। मयूर विहार फेस तीन के मिक्स हाऊसिंग फ्लैट्स के आसपास शनिवार और मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाज़ार में पॉकेट 6 एमआईजी की दो महिलाओं के साथ वारदात की जानकारी मिली है।
कैसे देती वारदात को अंजाम
Mayur Vihar News: पीड़ित महिलाओं से मिली जानकारी के अनुसार लुटेरी महिलाओं का एक गैंग साप्ताहिक बाज़ारों में सक्रिय है। चार से पांच महिलाओं का यह गैंग पहले बाजार में खरीदारी कर रही महिला की रेकी करती हैं और जब गिरोह का सदस्य यह पता लगा लेता है कि यह महिला अकेली है, तो अपने और साथियों को जानकारी देता है, फिर बाकी के सदस्य इकट्ठा हो कर महिला के आसपास चलने लगती हैं, एक महिला अपने शिकार से आर्थिक मदद मांगती है और इसी बीच में कोई ऐसा पदार्थ सुंघा देती है जिससे शिकार अर्धचेतना में चला जाता है। इसी दौरान सभी सदस्य इकट्ठा हो कर महिला को सहारा दे कर कोंडली की तरफ ले कर जाती हैं। वहां सूनसान जगह पर शिकार से नकदी और गोल्ड लूट कर छोड़ देती हैं। कुछ देर में जब महिला होश आती है तब तक खेल खत्म हो चूका होता है।
Related news: Mayur Vihar Phase-III News: अतिक्रमण के कारण रास्ते पर चलना हुआ मुश्किल, विभाग और जनप्रतिनिधियों को अपनी झोली भरने मतलब
लोगों ने समझा साथ के ही लोग होंगे
Mayur Vihar News: बाजार में लोगों को इस बात का एहसास ही नहीं होने देती हैं लुटेरी महिलाएं कि शिकार के आसपास कोई अनजान व्यक्ति है। शिकार को गिरफ्त में लेने के बाद यह बताती हैं कि हमारे साथ की ही महिला हैं इनको थोड़ा चक्कर आ गया है, जिससे कि किसी को इस बात का शक न हो कि किसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ लोगों से मीडिया ने बात किया कि क्या आप ने इस तरह कि कोई घटना होते हुए देखा है तो उन्होंने बताया कि एक महिला को कुछ महिलाएं सहारा दे कर ले जा रही थीं लेकिन हमने यह समझा कि यह सब साथ की ही महिलाएं होगीं, इसी लिए किसी ने उस तरफ ज़्यादा ध्यान नहीं दिया।
पुलिस से शिकायत का उल्टा मिला जवाब
Mayur Vihar News: पीड़ित दो महिलाओं में से एक महिला ने साहस जुटा कर पुलिस को कॉल किया, पुलिस आयी लेकिन गिरोह की जानकारी लेने के बजाय पीड़ित महिला को ही पुलिस ने धमकाया कि आप लोग गोल्ड पहन कर बाहर क्यों निकलते हो? पुलिस के व्यवहार से दुखी पीड़ित महिला चुपचाप अपने घर आ गयी। आस पास के लोगों ने पुलिस के इस तरह के व्यवहार से नाराजगी जताया तो कुछ लोगों ने पुलिस पर लुटेरी महिलाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया।
कैसे बचें ऐसी घटनाओं से
Mayur Vihar News: ऐसी घटनाओं से बचने का यही उपाय है कि आप स्वयं अपना बचाव करें। घर से बाहर निकलते समय सोने चांदी के जेवर न पहने, सम्भव हो तो बाजार जाते समय अपने साथ किसी को ले कर जाएँ या अपनी सहेली या पड़ोसन के साथ बाजार जाएँ। अनजान लोगों के सम्पर्क में बिलकुल न जाएँ। अगर कोई घटना होती है तो उसे छिपाएं नहीं बल्कि तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दें। हमेशा चौकन्ना रहें।