UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Amroha U.P. News

Amroha Crime News: किसान की 700 बीघा ज़मीन पर भू-माफिया ने किया कब्ज़ा, मूकदर्शक बना रहा प्रशासन

United India Live

Amroha Crime News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। अमरोहा ज़िले की धनौरा तहसील के खादर क्षेत्र में भू-माफियाओं का गिरोह सक्रीय है। राजस्व विभाग की मिलीभगत से किसानों और व्यापारियों की ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा करके दूसरे लोगों को बेच रहे है। इस अवैध कारोबार के खेल में पुलिस और जिला प्रशासन के लोगों के भी शामिल होने की सम्भावना है क्योंकि पीड़ितों की शिकायतों को पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।

Amroha Crime News: ताज़ा मामला धनौरा तहसील का है जहाँ सुभाष प्रधान पुत्र फ़क़ीर चंद निवासी ग्राम किशनपुर जिला बुलंदशहर यूपी के ग्राम तिगड़ी, सिहाली व हाशमपुर तहसली धनौरा जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश स्थित फार्म हॉउस पर भू-माफिया ने अचानक धावा बोल दिया और देखते ही देखते बंदूक और असलहा धारियों ने ट्रैक्टर से पूरी फसल को चौपट कर दिया। खेत पर मौजूद मजदूरों और देखभाल करने वालों ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट किया और मुंह बंद रखने की हिदायत दी गयी अन्यथा जान से मारने की धमकी भी दी गयी। ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों ने अपने आप को किसी आरएसएस के पदाधिकारी का आदमी बताया।

Amroha Crime News: सुभाष प्रधान ने मीडिया से बताया कि ग्राम तिगड़ी, सिहाली व हाशमपुर तहसील धनौरा जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में उनकी 700 बीघा कृषि भूमि है जिसके वह क़ानूनी वारिस हैं। यह ज़मीन उन्होंने भूमिधर किसानों से बैनामा के द्वारा खरीदा है और सभी खाता संख्या का राजस्व रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। लगभग बीस वर्षों से सुभाष अपनी ज़मीन के चारों तरफ तारबंदी करवा कर कृषि कार्य कर रहे हैं।

माफियाओं ने तथाकथित लेखपाल और क़ानूनगो के साथ किया कब्ज़ा
पीड़ित सुभाष प्रधान का कहना है कि दिनांक 07 नवम्बर 2024 को एक महिला और कुछ अपराधी किस्म के लोग हाथों में असलहा, लाठी, डंडा लिए हुए थे और उनके साथ एक ट्रैक्टर भी था, आये और हमारे खेत की फसल को ट्रैक्टर से रौंदना शुरू कर दिया। 700 बीघा की पूरी फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया गया, देखभाल करने वाले वाले और मजदूरों को पीटा गया। फार्म हॉउस में खड़े ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया और लूटपाट किया गया। उनके साथ आये एक व्यक्ति ने अपने आप को लेखपाल और दूसरे ने कानूनगो बताया लेकिन उनके पास राजस्व विभाग का कोई आदेश नहीं था और न हमारे दस्तावेजों की जाँच की गयी और न ही किसी तरह का कोई नोटिस दिया गया। read more : Amroha News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दो की मौत 52 लोग झुलसे

तहसील की लापरवाही से हुआ संदेह पैदा
इस पुरे प्रकरण में प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध कब्ज़े का दिखाई दे रहा है। क्योंकि अगर किसी की ज़मीन पर किसी ने कब्ज़ा किया हुआ है तो वह राजस्वा विभाग से शिकायत करेगा और राजस्वा विभाग दोनों पक्षों को बुला कर मालिकाना हक़ की जाँच के लिए उनके दस्तावेज चेक करेगा, तत्पश्चात असली वारिस को कब्ज़ा दिलवाने के लिए लिखित निर्देश पारित करेगा।
राजस्व विभाग के निर्देश के पालन में क्षेत्रीय थाने को मौके पर शांति व्यवस्था के लिए सूचित किया जाता है और असली वारिस को कब्ज़ा दिलवाने के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहता है लेकिन यहाँ पर ऐसा कुछ नहीं किया गया। कुछ अपराधी लोग अपनी टीम के साथ मौके पर गए और बल पूर्वक किसान के खेत पर कब्ज़ा कर लिया।

अपने आप को बताया आरएसएस का पदाधिकारी
ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालों ने अपने आप को आरएसएस का बड़ा पदाधिकारी बताया और धमकी दिया कि हमारी सरकार है अगर मुंह खोलोगे तो जमीन के साथ -साथ “जान” से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोग आरएसएस और साध्वी प्राची के नाम पर और गौ शाला चलाने के नाम पर खादर क्षेत्र की ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा करके दूसरे लोगों को बेच रहे हैं। माफियाओं के गिरोह के सदस्य खादर में ही रहते हैं और वही से बाहर के लोगों की ज़मीनों पर धीरे धीरे कब्ज़ा करते हैं। खादर के अंदर का क्षेत्र सुनसान और डरावना है इस लिए अपराधियों ने वहां पर अपना ठिकाना बना रखा है। इनको कुछ राजनैतिक, पुलिस और प्रशासन के लोगों का सरक्षण प्राप्त है इसलिए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

दर -दर भटक रहा है किसान, अपराधियों ने ज़मींन पर जमाया कब्ज़ा
ज़मीन का क़ानूनी वारिस जिसे अपराधियों ने बेदखल कर दिया वह अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा पाने के लिए तहसील से लेकर जिला मजिस्ट्रेट तक गुहार लगा चूका है लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं हैं। किसान की लाखों की फसल तो बर्बाद हुई ही अब उसके हाथ से उसकी जीवन भर की कमाई, उसकी कृषि भूमि भी जाती हुई दिखाई दे रही है।

आत्मदाह करने को मजबूर किसान !
किसान सुभाष प्रधान ने मीडिया को बताय की मैं न्याय के लिए दरबदर भटक रहा हूँ, मैंने पुलिस, तहसील, एसडीएम और डीएम को मामले से अवगत करा दिया गया है लेकिन कहीं से सहयोग नहीं मिल रहा है। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर आत्मदाह के आलावा और कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।