By-Election: नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान किया है। प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में होंगी। इस सीट पर राहुल गांधी ने चुनाव जीता था। प्रियंका गांधी राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं। PMO News: प्रधानमंत्री ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी
राजनीति में कब हुई एंट्री?
By-Election: वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगीं प्रियंका गाँधी प्रियंका गांधी ने 1999 में राजनीति में एंट्री की, जब वो अपनी मां सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने उतरी थीं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अरुण नेहरू के खिलाफ प्रचार किया। 25 वर्षों में प्रियंका ने कभी चुनाव नहीं लड़ा, हालांकि उनके चुनाव लड़ने की चर्चा हुई। कांग्रेस समर्थक प्रियंका से यूपी में अपनी दादी और मां की विरासत आगे बढ़ाने की आशा कर रहे थे।
कांग्रेस के कई पदों को संभाला
By-Election: वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, जो अपनी सूझबूझ के लिए जानी जाती हैं। 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। जनवरी 2019 में उन्हें पूर्वी यूपी में कांग्रेस का महासचिव बनाया गया, जहां कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली हैं। सितंबर 2020 तक, उन्हें पूरे उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया। दिसंबर 2023 में संगठनात्मक फेरबदल में उनसे प्रभार छीन लिया गया, लेकिन वह पार्टी की महासचिव बनी रहीं।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











