header

Noida News

yeida news : यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्रों में दो प्रकार के भू-उपयोग को दी मंजूरी

yeida news : नोएडा: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकटवर्ती क्षेत्रों में प्राधिकरण ने दो प्रकार के भू-उपयोग को मंजूरी दी है। इससे एयरपोर्ट के आसपास विकसित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूर, कर्मचारी और अधिकारी फैक्ट्री के अंदर ही मकान और दुकान बना सकेंगे।

yeida news : दोनों भू-उपयोग में औद्योगिक, आवासीय, संस्थागत, और व्यावसायिक कार्यों के लिए क्षेत्रफल भी निर्धारित किया गया है। यमुना विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के कुछ सेक्टरों को मिक्स लैंड यूज के लिए अलग रखा गया है। इनमें सेक्टर-24, 24ए समेत नए विकसित होने वाले अन्य सेक्टर भी शामिल हैं। इन सेक्टरों में अभी तक औद्योगिक और अन्य गतिविधियों को विकसित करने की कोई नीति लागू नहीं थी। इससे यहां रोजगार की तलाश में आने वाले कामगारों के रहने और बच्चों की पढ़ाई का संकट बना हुआ था। Yamuna Expressway Plots Scheme: जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना होगा साकार !

yeida news : नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरह यमुना सिटी में भी झुग्गियों को बढ़ावा मिलने की आशंका थी, लेकिन अब शहर को झुग्गी मुक्त रखने के लिए दो प्रकार की भू-उपयोग नीति को मास्टर प्लान 2041 में शामिल कर लिया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ रिहायशी इलाकों में भी लाखों झुग्गियां बनी हुई हैं, जो शहर की सुंदरता को खराब कर रही हैं।

yeida news : सिटी में जो भी कोडेवलपर औद्योगिक इकाई शुरू करेगा, उसे फैक्ट्री के साथ ही कामगारों और कर्मचारियों के लिए आवास, दुकान, स्कूल और मार्केट जैसी सुविधाएं परिसर में ही बनानी होंगी। इसका उद्देश्य है कि कामगारों पर महंगे स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का आर्थिक बोझ न पड़े और वे दैनिक जीवन की जरूरतें परिसर में ही पूरी कर सकें। यमुना विकास प्राधिकरण के अनुसार नीति के सख्त निर्माण और आवंटन नियमों का पालन अनिवार्य होगा। Noida News: अफसरशाही की अनदेखी से नाराज़ किसानों ने प्राधिकरण को घेरा

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा, “इस प्रस्ताव को बोर्ड में भी रखा गया था और अब मास्टर प्लान 2041 में इसे शामिल कर लिया गया है। यमुना सिटी में फैक्ट्री परिसर में ही कामगारों और कर्मचारियों को दुकान, मकान, और स्कूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी, इसका खाका तैयार हो चुका है।”


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading