UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Agra U.P. News

नोएडा से फ़िरोज़ाबाद जा रही युवती से वैन में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

United India Live

आगरा (महेंद्र सिंह)। फ़िरोज़ाबाद के लिए नॉएडा से वैन में सवार युवती से सामूहिक दुष्कर्म। प्रयागराज में पढ़ाई कर रही युवती कुछ समय के लिए ग्रेटर नोएडा में नौकरी किया था। कुछ पैसा बकाया था जिसे लेने के लिए ग्रेटर नॉएडा आयी थी। कम्पनी से पैसा लेकर बदरपुर अपने रिश्तेदार के पास गयी थी , वहां से वापस फ़िरोज़ाबाद जाने के लिए रात्रि के आठ बजे सीधी फ़िरोज़ाबाद के लिए कोई बस नहीं मिलने के कारण सेक्टर 37 से एक वैन में बैठ गयी, जिसमें और भी सवारियां पहले से बैठीं थीं।

पीड़िता के मुताबिक यमुना एक्सप्रेससवे के एत्मादपुर में वैन में बैठी सवारियां उतर गयीं और लड़की अकेली रह गयी। लड़की को फ़िरोज़ाबाद ले कर जा रही वैन चालक ने रास्ते में अपने दो और साथियों को बुला लिया और रास्ते में तीनों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फ़िरोज़ाबाद से पहले आरोपियों ने लड़की को 200 रुपया दे कर ऑटो रिक्शा में बैठा दिया। लड़की नजदीकी ठाणे में जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दिया।

पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की की मेडिकल जांच चल रही है।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.