UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

National News

indian women anju love story: नसरुल्लाह के प्रेम में दीवानी ने पाकिस्तान पहुँच कर किया निकाह, अंजू से बनी फातिमा

United India Live

indian women anju love story दिल्ली। राजस्थान की महिला अंजू को सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के युवक नसरुल्लाह से इश्क हो गया, अंजू नसरुल्लाह के इश्क में इतनी पागल हो गयी कि पाकिस्तान का वीजा ले कर नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुँच गयी। अपने घर से घूमने का बहाना बना कर बाहर निकली अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गयी। अंजू ने एक वीडियो जारी करके सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि मैं दो से तीन दिनों में भारत वापस आ जाउंगी मीडिया के लोग मेरे परिवार को तंग न करें। अंजू ने यह भी कहा था कि अभी नसरुल्लाह से उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है और न ही नसरुल्लाह की तरफ से धर्म परिवर्तन का मेरे ऊपर कोई दबाव बनाया जा रहा है। Related NewsSeema Haider in Police Custody: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर मामले में यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा

indian women anju love story भारतीय मीडिया को सोशल मीडिया से जानकारी मिली की आज अंजू ने खैबर पख्तून के अपर दीर ज़िले की अदालत में नसरुल्लाह से क़ानूनी तरिके से विवाह कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाइरल हो रहा है जिसमें अंजू नसरुल्लाह का हाथ पकड़ कर निकाह के लिए जाती हुयी देखि जा सकती है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने अब अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया है। खैबर पख्तून से जिला पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधिकारी मुस्ताक खान ने बीबीसी हिंदी को बताया कि अंजू नाम की महिला भारत से पाकिस्तान आयी है वह वैध वीजा पर पाकिस्तान आयी है। मुस्ताक खान ने कहा कि उसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हमारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया की 20 अगस्त 2023 तक अंजू के पास वीजा है, उससे पहले अंजू भारत वापस चली जाएगी।

indian women anju love story पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पीएनएन न्यूज़ ने भी इस बात की पुष्टि किया है कि पाकिस्तान घूमने आयी भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और धर्म परिवर्तन करके अपना नाम फातिमा रख लिया। इससे पहले अंजू और उसके परिवार ने हिन्दू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपना लिया था।

indian women anju love story आज कल जहाँ पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर मीडया की सुर्खियां बनी हुयी है वहीँ भारतीय महिला अंजू अपने प्रेम को पाने के लिए पहुँच कर मीडिया में तहलका मचा दिया है। दोनों में फर्क यह है सीमा अवैध तरिके से भारत दाखिल हुई है और भारतीय महिला अंजू वैध वीजा से पाकिस्तान पहुंची है। अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान अंजू को नागरिकता देता है या फिर अंजू और नसरुल्लाह दो मुल्कों की एक कहानी बन कर रह जायेंगें।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.