UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Noida News

किसानों की समस्याओं को ले कर एसडीएम, तहसीलदार से मिला “भानू” का प्रतिनिधि मंडल

United India Live

आज भारतीय किसान यूनियन भानु का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रामीणों से संबंधित अपने किसान भाइयों की समस्याओं को लेकर एसडीएम व तहसीलदार दादरी से मिला । राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सारी समस्या हो रही है जैसे नाली खडंजे रोड़ पूरी जगह नहीं होना , गाँवों में निरंतर सफ़ाई नहीं होना , सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर गिरना ,स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होने से गंभीर बीमारी पैदा हो रही हैं।

तहसील अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि तालाबो की सफ़ाई नहीं होना और उन पर अतिक्रमण होना जैसी गंभीर समस्याएँ हो रही है । इस पर प्रशासन की तरफ़ से जल्द समाधान का भरोसा दिया । इस मौक़े पर मुख्य रूप से परिवहन मंत्री चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर, ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष महेश तंवर , युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, विजयपाल, कालू तंवर, अस्वेन्द्र नागर, कपिल बील , इत्यादि मौजूद रहे ।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading