header

Noida News

Noida News: घरों में चल रही दुकानों में कॉमर्शियल बिजली का मीटर लगाने के खिलाफ भाकियू ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

Noida News: नोएडा। ग्रामीणों के घरों में चल रही दुकानों में कॉमर्शियल बिजली के मीटर लगाने के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा। आज भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में ग्रामीणों के घरों में बनी दुकानों में कामर्शियल मीटर लगाने के विरोध में विद्युत विभाग के चीफ़ कार्यालय पर पंचायत का आयोजन किया । जिसमें चीफ के ना मिलने से नाराज़ किसानों ने वहाँ मिले अधिशासी अभियंता अजय कुमार बर्मन को बंधक बनाया बाद में चौकी इंचार्ज अजय यादव के आश्वासन पर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा । जिसकी अध्यक्षता ठाकुर हरपाल सिंह व संचालन ओमप्रकाश गुर्जर ने किया ।Noida News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में फोर्टिस अस्पताल द्वारा पुलिस कर्मियों का कराया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Noida News: पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि क्षेत्र के किसानों से उनकी ज़मीन प्राधिकरण ने विकास के लिए पहले ही ले ली थी अब किसान के पास अपनी घर गृहस्थी को चलाने के लिए कोई अन्य साधन नहीं है इसलिए अपने घरों में ही छोटी-मोटी दुकान चलाकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं लेकिन यूपीपीसीएल के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बनी हुई दुकानों पर कमर्शियल मीटर लगाने की मुहीम चलाई जा रही है जो सरासर गलत है भारतीय किसान यूनियन भानू इसका कड़ा विरोध करती है और किसी भी कीमत पर ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के द्वारा बनी हुई दुकानों पर किसी भी क़ीमत पर कमर्शियल मीटर नहीं लगाने देगी ।Noida News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में फोर्टिस अस्पताल द्वारा पुलिस कर्मियों का कराया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Noida News: ज़िला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने बताया कि प्राधिकरण ने किसानों की ज़मीन कोड़ियों के भाव ली थी और अब किसान व बच्चों के पास रोज़गार का कोई साधन नहीं है इसलिए उसको बेवजह परेशान ना किया जाये । नहीं तो लोगों को जागरूक कर लड़ाई आरपार की होगी ।
महानगर अध्यक्ष राजबीर मुखिया ने कहा कि प्राधिकरण ने ज़मीन लेने से पहले बहुत से वादे किये थे जिसमें गाँवों को शहर की तर्ज़ पर बसाना और रोज़गार प्रमुख थे लेकिन कोई पूरा नहीं किया है ।हम किसानो का शोषण नहीं होने देंगे ।

इस मौक़े पर मुख्य रूप से चौधरी बीसी प्रधान, अजीत अधाना, राजकुमार नागर,राजबीर मुखिया, सतबीर मुखिया, सुभाष भाटी,रिषी अवाना, अनिल बैसोया ,यशपाल नागर,अजय चौधरी, विवेक कुमार, , डा.बलराज बैसोया, राजकुमार मोनू , दीपक यादव, आनंद भाटी, महरदीन, शिवकुमार सतप्रकाश अवाना , जोगिंदर चपराना, परविन्द्र नेता, रविन्द्र बैसोया, सरजीत ,रविन्द्र नागर,सोनू कश्यप इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading