header

Delhi News

corona warriors: दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना योद्धा के परिवार को आज एक करोड़ की सहायता राशि सौंपी गयी

corona warriors: नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री राज कुमार आनंद ने शनिवार को कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा डॉ. अनिल वहल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि हिंदू राव हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. अनिल वहाल, कोविड ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के कारण अपने प्राण गवा दिए थे। उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा एक करोड़ की सहायता राशि सौंपी गई। pollution in delhi: दिल्ली में निर्माण एवं विध्वंस कार्यों पर रोक- गोपाल राय

corona warriors: डॉ. अनिल कुमार वहल हिंदू राव हॉस्पिटल के एनेस्थीसिया विभाग में सीएमओ के तौर पर कार्यरत थे। अस्पताल में कोरोना से लड़ते हुए वह जिंदगी की जंग नहीं जीत पाए और 11 मई 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। 1981 से चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर रहते हुए उन्होंने SDN शाहदरा, कस्तूरबा अस्पताल दरियागंज व हिंदू राव अस्पताल में बतौर चिकित्सक अपनी सेवाएं दी और अपने मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार कायम किया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मंत्री ने कहा कि भले ही अनुग्रह राशि परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर पाए, लेकिन मुझे उम्मीद है कि परिजनों को इस आर्थिक मदद से अपना भविष्य संवारने एवं जीवन यापन में थोड़ी सहायता मिलेगी।Delhi News: दिल्ली की तरह एनसीआर के राज्यों में भी पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाए-गोपाल राय

corona warriors: स्वर्गीय अनिल वहल की जान की कीमत नहीं लगाई जा सकती है लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से दी गई यह राशि उनके परिवार की कुछ जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। केजरीवाल सरकार कोविड में जान गंवाने वाले परिवारों को आर्थिक मदद दे रही हैं, ताकि उनके परिजनों को अपने जीवन यापन और भविष्य को संवारने में मदद मिल सके। केजरीवाल सरकार की यह योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को आत्मविश्वास देती है कि दिल्ली सरकार हमेशा उनके साथ है। Delhi News: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

corona warriors: समाज कल्याण मंत्री श्री राज कुमार आनंद ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े दिल्ली के कई जाबाज लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बाकी लोगों की रक्षा की, हम महामारी से जंग लड़ने के उनके जज्बे को सलाम करते हैं। कोरोना महामारी के समय सेवा करते हुए कोविड की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दिल्ली के कई कोरोना योद्धाओं के परिजनों को केजरीवाल सरकार एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दे चुकी है। डॉ. अनिल ने चिकित्सा क्षेत्र में मरीजों के लिए फरिश्तों वाला काम किया है. किसी के जीवन को वापस तो नहीं लाया जा सकता लेकिन परिवार की समस्याओं को कम ज़रूर किया जा सकता है।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading