header

Delhi News

Delhi Kanjhawala case Update – आरोपी निकला भाजपा का नेता, पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप

बाहरी दिल्ली के कंझावला क्षेत्र में नए साल की पूर्व संध्या पर एक लड़की को 10 किलोमीटर तक घसीटने के मामले से दिल्ली ही नहीं पूरे देश के लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। इस घटना ने पुरे देश को शर्मसार किया है। लोग दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए उन पर हल्की धाराएं लगाया है जबकि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदद्मा दर्ज होना चाहिए।

Delhi Kanjhawala case Update – क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है और लोग आरोपियों के घरों पर बुलडोज़र चलाने और उन पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपी भाजपा के नेता हैं इस लिए पुलिस उनका बचाव कर रही है। क्षेत्र के लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गए हैं।

Delhi Kanjhawala case Update – दिल्ली के उपराजयपाल की नाराजगी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धरा 304 (ग़ैर इरादतन हत्या ) धारा 120 (आपराधिक षड्यंत्र) को जोड़ दिया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था -2 ) डॉ सागर प्रीत हुडा ने ट्विटर पर लिखा है कि यह घटना बहुत ही दुखद है। इस मामले में गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों की 03 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक व लीगल टीम की मदद के साथ आगे की जाँच जारी है।

Delhi Kanjhawala case Update – दिल्ली मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आरोपियों को फांसी देने की मांग किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल अपने ट्विटर हैंडल से लगातार दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहीं है।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading