Delhi News Update : यह अडानी है कौन जिसके नाम से केंद्र की सरकार डर रही है ? – प्रियंका गाँधी
Delhi News Update दिल्ली। राहुल गाँधी की संसद से सदस्य्ता समाप्त होने के बाद से कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ आक्रामक रुख अपनाये हुए है। कल अपनी प्रेसवार्ता में राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर डरने और अडानी को बचाने का आरोप लगाया। राहुल गाँधी ने कहा कि अडानी की फर्जी कंपनियों में बीस हज़ार करोड़ किसका है ? केंद्र सरकार इसकी जाँच करवाने के बजाए उल्टा अडानी का बचाव कर रही है। राहुल गाँधी ने कहा कि मै डरने वाला नहीं हूँ! भ्र्ष्टाचार, अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ मै आवाज़ उठाता रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे जेल क्यों न जाना पड़े।News Update in Hindi : नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा – प्रियंका गाँधी
Delhi News Update आज राजघाट पर राहुल गाँधी के समर्थन में आयोजित सत्याग्रह प्रदर्शन में बोलते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि राहुल गाँधी ने क्या कहा ? क्या गलत किया कि आप से दो सवाल पूछ लिया ? जवाब नहीं दे पाए न, घबरा गए, और जो अहंकारी होते हैं, तानाशाह होते हैं क्या करते हैं, जब जवाब नहीं दे पाते हैं तो सत्ता की ताक़त से बोलने वाले को दबाने की कोशिस करते हैं। जो सवाल उठाता है उसे दबाने का प्रयास करते हैं। आप ने कभी सोचा है यह पूरी केंद्र सरकार, उसके मंत्री और सांसद एक अडानी को बचाने के लिए क्यों इतनी कोशिस कर रहे हैं। इस अडानी में क्या है कि आप देश की सारी सम्पत्ति इसको दे रहे हो। बीस हज़ार करोड़ रुपया अडानी की शेल कंपनियों में लगा हुआ है लेकिन प्रधान मंत्री इसकी जाँच करवाने को तैयार ही नहीं है क्यों ? यह अडानी है कौन जिसके नाम से भाजपा और केंद्र की सरकार थर थर काँप रही है ?Rahul Gandhi : अडानी के घोटालों से उठने लगा है पर्दा, सदन में राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार को घेरा
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












