UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

National News

Double Murder in Haryana : नासिर और जुनैद को अपहरण के बाद हत्या, गाड़ी समेत ज़िदा जलाया

United India Live

दिल्ली। राजेस्थान के भरतपुर ज़िले के नासिर और जुनैद के अपहरण के बाद हरियाणा में गाड़ी समेत ज़िंदा जलाया। हरियाणा के भिवानी में मिली जली हुई बोलेरो और दोनों युवकों क्व जले हुए नर कंकाल। परिजनों का कहना है कि १५ फरवरी २०२३ को गोपालगढ़ थाने में नासिर और जुनैद के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिवार का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने पहले पिटाई किया और फिर गाड़ी में बंधक बना कर गाड़ी में आग लगा दिया जिससे दोनों युवकों की गाड़ी में ही जलकर दर्दनांक मौत हो गयी।

हरियाणा के भिवानी क्षेत्र के बारवास गांव बड़ी में १६ फरवरी को सुबह ग्रामीणों ने एक जली हुई बोलेरों और उसमें दो युवकों के जले हुए कंकाल देखे तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गयी है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि हम गाड़ी की चेचिस नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक तक पहुँचने की कोशिस कर रहे हैं। पुलिस ने बताया की जिन दो युवकों की गाड़ी में जलाकर मार दिया गया है उनकी पहचान नासिर और जुनैद के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।

हरियाणा पुलिस अभी तक मामले की जाँच में जुटी है, अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। जली हुयी बोलेरो गाड़ी मृतकों के किसी रिश्तेदार की ही बताई जा रही है। जुनैद के चचेरे भाई ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे जुनैद और नासिर अपनी बोलेरो गाड़ी नंबर एचआर -२८ ई -७७६३ से किसी काम से बाहर गए थे, उसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे, तो हमें चिंता हुई। बाजार में चाय की दुकान पर किसी पूछताछ में किसी अजनबी ने बताया की उसने गोपगढ़ के पिरुका गांव के जंगल में एक बोलेरो को देखा है, जहाँ आठ से दस लोगों ने दोनों युवकों को बुरी तरह से पीटा है और उन्हीं की बोलेरो में पकड़ कर ले गए हैं।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हत्या !
पीड़ित परिवार के सदस्य इस्माईल ने बताया कि पिरुका गांव में लोगों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि बजरंग दल के आठ से दस लोगों ने दोनों युवकों के साथ मार पीट किया है और फिर उनकी ही बोलेरो गाड़ी में किडनैप कर के ले गए। गांव वालों ने बताया कि जिन लोगों ने युवकों का अपहरण किया है वह सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उनमें से मुख्यरूप से अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंघला आदि शामिल हैं। जुनैद और नासिर घाटमीका गांव के निवासी हैं और दोनों शादीशुदा है। दोनों ड्राइवर का कार्य करते थे।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.