Noida News: नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ लम्बे समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज नोएडा से भाजपा के विधायक पंकज सिंह के आवास पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण उनकी मांगों को नज़रअंदाज़ कर रहा है। जिसके कारण किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। प्राधिकरण ने लोकलुभावन वादे करके किसानों से मिटटी के भाव उनकी ज़मीने ले कर बिल्डरों को सोने के भाव बेच दिया लेकिन किसानों से किया गया वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। जिससे नाराज किसान लम्बे समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारीयों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। व्यवस्था की उपेक्षा से दुखी किसानों ने आज विधायक पंकज सिंह के आवास पर हल्ला बोल दिया। Greater Noida News: प्राधिकरण की वादा खिलाफ़ी से नाराज किसानों ने फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
बैरिकेटिंग तोड़ कर आगे बढ़े किसान
Noida News: भारी संख्या में उपस्थित किसानों की संख्या को देख कर नोएडा प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में नॉएडा पुलिस ने विधायक पंकज सिंह के घर की तरफ जाने वाले रास्तों को बैरिकेटिंग लगा कर बंद कर दिया लेकिन किसानों की संख्या के सामने पुलिस की व्यवस्था ज़्यादा देर नहीं टिक पायी। किसान पंकज के सिंह के आवास तक पहुँचने में कामयाब रहे।Noida News: भारत का सबसे आधुनिक शहर बसाने की रुपरेखा तैयार, जल्द ही शुरू होगा विकास कार्य
विधायक ने किसानों को दिया आश्वासन
Noida News: किसानों की पीड़ा को समझते हुए विधायक पंकज सिंह ने मीडिया के सामने ही विभागीय अधिकारीयों को जम कर फटकार लगाया। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लोग लखनऊ में बैठ कर तमाशा देख रहे हैं और किसानों के गुस्से का सामना हमें करना पड़ रहा है। विभाग अगर किसानों की समस्याओं का समय निस्तारण कर देता तो किसान सड़कों पर आंदोलन क्यों करते। पंकज सिंह ने प्रदर्शन में आये हुए बुजुर्ग, महिलाये और नौजवानों की भावनाओं को समझते हुए उनेह यह आश्वासन दिया कि जल्द से उनकी समस्याओं का निस्तारण अवश्य कर दिया जायेगा। विधायक पंकज सिंह से बात करके किसान आश्वस्त नज़र आये।













1 COMMENTS