नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने जब से ग्रेटर नोयडा प्राधिकरण का कार्यभार संभाला है तब से धीरे धीरे ऑफिस में मलाई काट रहे अधिकारीयों की सफाई का कार्य विधिवत कर रही हैं। उनके आने के बाद से भ्र्ष्ट और कामचोर अधिकारीयों की सामत आ गयी है। लगातार लापरवाह और कामचोर लोगों को दूसरे विभागों में भेजा जा रहा है।
इसी क्रम में आज फिर विभागीय उलटफेर किया गया है। रितु माहेश्वरी ने तीन एसीईओ और प्रोजेक्ट विभाग के तीन डिवीजन प्रभारियों के विभाग बदल दिए। एसीईओ प्रेरणा शर्मा को ग्राम विकास, स्वास्थ्य, शहरी एवं जल आपूर्ति, एसीईओ अमनदीप डुली को प्रोजेक्ट, सीवर एवं ड्रेनेज विभाग, एसीईओ आनंद वर्धन को बागवानी, बिजली एवं यांत्रिक विभाग, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम को आसमान से निचे उतारते हुए सर्किल 3 से हटा कर जल, गंगाजल, सीवर और ड्रेन का कार्य सौंपा गया है। राम आसरे गौतम को वर्क सर्किल 3 और 7 का प्रभारी बनाया गया है तो वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह को बागवानी, उत्सव कुमार निरंजन को स्वास्थ्य विभाग प्रभारी, वरिष्ठ प्रबंधक डीएमआईसी और आईआईटी जीएनएल का कार्यभार सौंपा गया है।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












