header

Noida News

Noida News: पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ़ गुर्जर समाज ग्वालियर में करेगा जेल भरो आंदोलन: राम कुमार तंवर

Noida News: नोएडा। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा नोएडा के मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामकुमार तंवर ने ऐलान किया कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित फूलबाग मैदान में 25 सितंबर को प्रशासनिक अधिकारी द्वारा गुर्जरों पर किए गए तानाशाही रवैये, जातिवादी मानसिकता और पुलिसिया उत्पीड़न (आंसू गैस के गोले, रबड़ की गोलिया, लाठी डंडो से बुजुर्गों पर हमला आदि) के खिलाफ और अपनी मांगों को लेकर गुर्जर समाज 12 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा। अगर इस दौरान कोई अनहोनी घटित होती हैं तो उसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार व प्रशासन की होगी।

Noida News: एडवोकेट रविंद्र भाटी गुर्जर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस प्रशासन का तानाशाही रवैया का स्तर इतना नीचे गिर चुका है कि बहन बेटियों की गिरफ्तारी कर उन्हें थानों में बेइज्जत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन बेकसूर लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उनसे अवैध वसूली कर रहा है। युवाओं के खिलाफ मामले दर्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Noida News: प्रदीप वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस तानाशाही रवैया को तुरंत बंद करे। हम अपनी मां बहनों और अपने समाज की बेज्जती बर्दास्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक गुंडागर्दी और तानाशाही चरम पर है। समाज के शांतिपूर्ण अंहिसात्मक आंदोलन को अंग्रेजी शासन की भांति निहत्थे युवाओं पर बंदूक ताने खड़े पुलिसकर्मियों को वायरल वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है।

Noida News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक गुर्जरों का शोषण चरम पर है ऐसे में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट ग्वालियर के गुर्जर समाज के साथ खड़ा है। यदि जल्द ही ग्वालियर प्रशासन और मध्यप्रदेश सरकार ने बेगुनाह लोगो के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमें खत्म नहीं किये, अवैध उगाही और उत्पीड़न के लिए की जा रही छापे मारी बंद नहीं की और गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया तो 12 अक्टूबर को देश के विभिन्न प्रांतों से आये हजारों गुर्जरों द्वारा ग्वालियर में लाखों की संख्या में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। यहीं नहीं अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह आंदोलन देशव्यापी भी होगा।इस प्रेस वार्ता के दौरान श्री सरदार सिंह भाटी,डॉ विरेंद्र भाटी,श्री धीरज नागर गुर्जर,जितेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।

प्रमुख मांगे

  1. गुर्जर समाज के लोग अपनी विभिन्न माँगो को लेकर जो 25 सितंबर को महापंचायत कर रहे थे उन पर लगायी गई रासुका, फर्जी मुकदमे व जिन पर इनाम घोषित किए गए हैं उन्हें वापस लिया जाए।
  2. ग्वालियर चौराहे पर से गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति से टीन हटायी जाए, क्योंकि देश के करोड़ों लोगों की यह आस्था का विषय है।
  3. मध्य प्रदेश के भिंड में बोरेशर मंदिर से हटाया गया गुर्जर प्रतिहार शासको का बोर्ड पुन: लगाया जाए।
  4. निर्दोष आकाश गुर्जर का फर्जी एनकाउंटर किए जाने पर उनके परिवार को न्याय तथा आर्थिक मदद दी जाए
  5. जहां ऐतिहासिक इमारतों से गुर्जर शब्द हटाया गया है वहां वह दोबारा लिखा जाए।
  6. भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट की स्थापना की जाए।
  7. ग्वालियर में थानों का राजपूती करण बंद किया जाए।
  8. गुर्जर समाज को संख्या के आधार पर राजनीति में प्रतिनिधित्व दिए जाएं।
 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.