UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Noida News

Paras Tierea Lift Accident: पारस टीयरा सोसायटी की लिफ्ट गिरने से महिला की मौत

United India Live

paras tierea lift accident: नोएडा। बिल्डर की लापरवाही के कारण नॉएडा की एक सोसायटी में फिर बड़ा हादसा हो गया। नोएडा के सेक्टर -134 स्थित पारस टीयरा सोसायटी के टावर 24 की लिफ्ट आठवीं मंजिल पर टूट कर निचे गिर गयी जिसके कारण लिफ्ट में फांसी बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। इस हादसे के बाद से सोसायटी में अफरातफरी का माहौल है। लोग लिफ्ट के पास जाने से घबरा रहे हैं। Greater Noida News: प्राधिकरण की वादा खिलाफ़ी से नाराज किसानों ने फिर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

paras tierea lift accident: ऐसी घटनाएं नोएडा में आम बात हो गयी है लेकिन प्राधिकरण कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है। बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण बिल्डरों की लापरवाही और तानाशाही बढ़ती जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर हालत को नियंत्रण किया और पंचनामा करवा कर मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Noida News Update: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर मजदूर सभा की कार्यकारिणी घोषित

paras tierea lift accident:बताया जा रहा है कि सोसाइटी में टावर-24 की लिफ्ट 8वीं मंजिल से गिरकर माइनस दो में पहुंच गई, जिसके कारण 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हुई. थाना सेक्टर-142 पुलिस मौके पहुंची और मेंटेनेंस देखने वालों के साथ बिल्डर से पूछताछ किया है। सोसायटी के टावर नंबर-24 के फ्लैट नंबर-803 में सुशीला देवी अपने अपने बेटे और बहू के साथ यहां रहती थीं। गुरुवार शाम वह करीब साढ़े चार बजे लिफ्ट से नीचे आई थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे वापस जाते समय अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और लिफ्ट निचे गिर गयी, जिसके कारण लिफ्ट में फांसी महिला की मौत हो गयी।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading