UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Noida News

Noida News Update: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर मजदूर सभा की कार्यकारिणी घोषित

United India Live

Noida News Update: नोएडा। समाजवादी पार्टी द्वारा आज नोएडा महानगर मजदूर सभा की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। सपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना आलम को समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर मजदूर सभा का अध्यक्ष, सलीम सैफी, लोहा सिंह यादव, समीम मास्टर, मुजम्मिल बरकाती को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि मोतीलाल यादव को महासचिव फिरोज अंसारी को कोषाध्यक्ष मोहम्मद निसार, किशन बहादुर, सोनेलाल मांझी, खुर्शीद आलम, अशरफ अंसारी, मोहम्मद अली, मोहम्मद सद्दाम, को सचिव बनाया गया जबकि अनूप सिंह को मीडिया प्रभारी व एहसान, अजय पाल ,शकील अंसारी ,अब्दुल ,विक्रम , मोहम्मद यूनुस ,गुड्डू पेंटर ,मोहम्मद सोनू, कादिर अंसारी, मोहम्मद गुड्डू ,राशिद अंसारी ,फिरोज अंसारी, मंगल शाह ,नूर आलम, श्याम ,धीरेंद्र झा को सदस्य पद की ज़िम्मेदारी दी गयी। read more Noida Farmers: सांसद सुरेंद्र नागर को संयुक्त मोर्चा की चेतावनी, तय समय में मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन का सामना करने के लिए रहें तैयार

Noida News Update: इसकी जानकारी आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता द्वारा दी गयी। गुप्ता ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिये। नोएडा में मजदूरों के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाती है, तो मामले को कुछ पैसा दे करा रफा दफा कर दिया जाता है। मजदूरों को न्याय नहीं मिलता है। हमारी कोशिश होगी की हर पीड़ित को न्याय मिले। प्रदेश व देश में भाजपा सरकार किसान ,नौजवान ,मजदूर के विरोध में कार्य कर रही है इससे हम सभी को आगाह करने की जरूरत है। read more Noida Farmers News: भूटानी बिल्डर को किसानों की चेतावनी, ज़मीन खाली नहीं किया तो होगा महासंग्राम

Noida News Update: लोकसभा बूथ प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मजदूर तबका काफी प्रभावित हुआ है। सपा सभी मजदूर भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रेस वार्ता मौजूद मुख्य लोगों में विकास यादव ,शकील सैफी , देवेंद्र गुर्जर,गौरव कुमार यादव, बबलू चौहान, मोहम्मद तसलीम, महकार सिंह तवर, बाबूलाल बंसल ,तनवीर हुसैन, साहिल चौधरी ओसामा आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.