Haryana Violence: हरियाणा में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात, शांति व्यवस्था बनाये रखें – सीएम खट्टर
Haryana Violence: हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाले जाने से भड़की हिंसा की आग से गुरुग्राम के सोहना और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। इस हिंसक घटना में गुरुग्राम की एक मस्जिद के इमाम साथ जवानों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 10 पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। वहीं, गुरुग्राम की मस्जिद पर हमले के दौरान भी एक युवक की मौत हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नूंह भेजे जाने के साथ ही, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। नूंह समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में अब भी हालात तनावपूर्ण हैं और एहतियातन आज सभी जगह मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
Haryana Violence: नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने और धारा-144 लगाने के साथ ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि, नूंह में कल बृजमंडल यात्रा निकाले जाने को ले कर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गयी थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नूंह के हालात को लेकर दोपहर 1 बजे सीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में गृहमंत्री अनिल विज के साथ हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
नूंह हिंसा पर हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा है –
नूंह घटना में अभी तक की जानकारी में 6 लोगों की मृत्यु हुई जिसमें से 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं। राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरिदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं। अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी आज रिमांड ली जाएगी। मेरी जनता से अपील है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की घटना को आगे न बढ़ने दें।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













1 COMMENTS