header

National News

haryana farmers protest: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एमएसपी की मांग पर डटे किसान

haryana farmers protest : दिल्ली। हरियाणा किसानों का आंदोलन थमता दिखाई नहीं दे रहा है। एमएसपी पर किसानों और सरकार के बीच चल रही वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया है। एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद मांग को लेकर किसानों की पीपली अनाज मंडी में “एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ ” महारैली का आयोजन हुआ, जिसमें लाखों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों की रैली में जमा भीड़ को देख कर सरकार की चिंता बढ़ गयी है। सरकार ने किसानों से वार्ता के लिए एक घंटे का समय माँगा था लेकिन सरकार और किसानों के बीच वार्ता विफल हो गयी।

किसानों ने सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला

haryana farmers protest : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों ने एमएसपी की मांग को लेकर इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। हरियाणा के आलावा आसपास के राज्यों के किसान भी कुरुक्षेत्र में इकट्ठा हो रहे हैं। हरियाणा सरकार किसानों की गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है, अब अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो किसान सरकार के घरने की योजना बनाएगा।

पहलवान बजरंग पुनिया भी कुरुक्षेत्र पहुंचें
haryana farmers protest : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पुनिया भी पहुंचे। बजरंग पुनिया ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर आंदोलन करते देख कर दुःख होता है। पुनिया ने कहा कि हम भी किसान परिवार से ही हैं, हम सब खिलाडी किसानों के साथ हैं।
किसान यूपी में हुई घटना के जिम्मेदार अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ लड़ रहे थे। हम बृजभूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। लेकिन दुःख इस बात का है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने प्रदर्शन की वजह से रुट बदला
haryana farmers protest : किसानों के दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करते ही पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों के लिए रूट बदल दिया हैं। अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रह्मसरोवर, केयूके के तृतीय गेट ढाण्ड रोड से नेशनल हाईवे 152 का रूट तय किया है। वहीं यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इंद्री, लाडवा-यमुनानगर का रूट तय किया है।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading