header

National News

Hindi News: विदेश और संस्कृति राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कुवैत में भारत महोत्सव का वर्चुअली उद्घाटन किया

कुवैत में आयोजित भारत महोत्सव दोनों देशों के बीच जीवंत सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाएगा : मीनाक्षी लेखी

Hindi News नई दिल्ली। कुवैत में “भारत महोत्‍सव” के कार्यक्रम का वर्चुअली उद्घाटन विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा किया गया था। मीनाक्षी लेखी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भारत और कुवैत के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला तथा भारत व कुवैत में चल रहे सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भी सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कुवैत में भारत महोत्सव दोनों देशों के बीच जीवंत सांस्कृतिक संबंधों को अधिक मजबूत बनाएगा।PMO NEWS : प्रधानमंत्री ने भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की

Hindi News इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा भेजी गई प्रसिद्ध भारतीय सांस्कृतिक मंडलियों का प्रदर्शन रहा। महोत्सव में प्रदर्शन करने वाले तीन दल थे; (i) कुतबी ब्रदर्स – कव्वाली गायन, (ii) हसन खान एंड ग्रुप – राजस्थानी लोकगायन, और (iii) अनिरुद्ध वर्मा सामूहिक – भारतीय शास्त्रीय और समकालीन संगीत का फ्यूज़न। मंडलियों ने भारत के विविध क्षेत्रों, संस्कृतियों और धर्मों से ली गई अपनी प्रस्तुतियों के साथ भारत की समधर्मी सभ्यता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की।PMO NEWS : पीएम नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन किया

Hindi News भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने 17-18 मार्च 2023 को कुवैत में भारत महोत्सव का आयोजन किया गया था। कोविड-19 महामारी के बाद संस्कृति मंत्रालय द्वारा विदेश में आयोजित यह पहला भारत महोत्सव था। इस महोत्‍सव को सूचना और संस्कृति मंत्रालय, कुवैत सरकार तथा राष्ट्रीय संस्कृति, कला और लैटर्स परिषद (एनसीसीएएल), कुवैत सरकार द्वारा समर्थन दिया गया। 18 मार्च 2023 को दार अल अतहर इस्लामिया (डीएआई), यरमौक सांस्कृतिक केंद्र में फिनाले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुवैती दोस्तों और भारतीय समुदाय ने अच्छी संख्‍या में दिलचस्‍पी से भाग लिया।Delhi News Update : प्रधानमंत्री ने जर्मन दूतावास के “नाटू-नाटू” जश्न की सराहना की

सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ-साथ कुवैत में भारत के दूतावास ने 18 मार्च 2023 को कुवैती मित्रों और राजनयिक समुदाय के लिए ‘अतुल्य भारत – पर्यटन प्रदर्शनी’ और भारतीय कॉफी का स्‍वाद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया।Delhi News Update : नारंग आई इंस्टीट्यूट (एएसजी का एक उपक्रम) में कॉन्टूरा विजन लेजर मशीन का हुआ उद्घाटन


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading