Hindi News : नई दिल्ली। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में दैनिक पब्लिक एशिया के समूह संपादक रास बिहारी को अध्यक्ष और दैनिक राज एक्सप्रेस भोपाल के संपादक प्रदीप तिवारी को निर्विरोध महासचिव चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद पर डीडी न्यूज संवाददाता डा.अरविन्द सिंह को निर्विरोध चुना गया है। उपाध्यक्ष, सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में सभी निर्विरोध चुने गए हैं।
Hindi News : एनयूजेआई के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक किंकर के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर उत्तर प्रदेश के कमलकांत उपमन्यु, आंध्र प्रदेश के पुण्यम राजू, असम के भूपेन गोस्वामी, पश्चिम बंगाल दीपक राय, हिमाचल प्रदेश के राणेश राणा, राजस्थान के विमलेश शर्मा तथा सचिव पद पर उत्तराखंड के कैलाश चन्द्र जोशी, दिल्ली के अमलेश राजू और तेलंगाना के वी राजेंद्र नाथ निर्वाचित हुए हैं।
Hindi News : कार्यकारिणी सदस्य के लिए दिल्ली के मनोज मिश्र, मनोहर सिंह, आनंद राणा, मनोज वर्मा, सुश्री उषा पाहवा, सुश्री प्रतिभा शुक्ला, सचिन बुधौलिया, उत्तर प्रदेश रतन दीक्षित, प्रमोद गोस्वामी, अजय कुमार, वीरेंद्र सक्सेना, संतोष भगवन, विवेक जैन, ओडिसा से अभय पति, सुरेश दास, अक्षय साहू, प्रमोद सामंतरे, पश्चिम बंगाल से सोमेश्वर बोराल, आंध्र प्रदेश से एम युगांधर रेड्डी, डी वेंकारेड्डी, पी सुभाष बाबू, तेलंगाना डी राजलिंगम, सुश्री इंद्रानी सरकार, पी राममोहन, तमिलनाडु, टी शेखमयुद्दीन, राजस्थान राकेश शर्मा, संजय सैनी, मध्य प्रदेश खिलावन चंद्राकर, हरियाणा से विपुल कौशिक तथा असम से परमानंद डेका व मयूख गोस्वामी चुने गए हैं।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












