UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

National News

PMO NEWS: प्रधानमंत्री ने राहत और बचाव कार्य के लिए ओडिशा सरकार और स्थानीय युवाओं के प्रयासों की सराहना की

United India Live

PMO NEWS: प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।
सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है जिन्‍होंने अपने प्रियजनों को इस त्रासदी में खोया है: प्रधानमंत्री
घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने इस बड़ी त्रासदी से निपटने के लिए सरकार की पुरजोर सहायता का आश्‍वासन दिया।
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना की त्‍वरित जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ रेल विभाग रेल मार्ग पर शीघ्र यातायात बहाल करने के लिए कार्य कर रहा है।

PMO NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा का दौरा किया और बालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।https://www.unitedindialive.com/pmo-news-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87/
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलगाड़ियों में यात्रा कर रहे विभिन्न राज्यों के लोग इस भीषण त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनों को खोने वाले शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है।https://www.unitedindialive.com/united-india-hindi-news-amar-nath-newsupdate-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a/

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना की त्‍वरित जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने तुरंत राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए ओडिशा सरकार, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों, विशेष रूप से युवाओं के प्रयासों की सराहना की, जिन्‍होंने रात भर बचाव कार्य में सहयोग किया। प्रधानमंत्री ने घायलों की सहायता के लिए बड़ी संख्‍या में रक्‍त दान के लिए पहुंचे स्‍थानीय नागरिकों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ रेल विभाग, रेल मार्ग पर शीघ्र यातायात बहाल करने के लिए कार्य कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बल के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री ने भीषण त्रासदी से निपटने के लिए सरकार की पुरजोर सहायता का आश्‍वासन दिया।https://www.unitedindialive.com/hindi-pmo-news-prime-minister-new-delhi/

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.