header

National News

Hindi News: प्रधानमंत्री 13 जून को रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

Hindi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जून, 2023 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर इन भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को संबोधित भी करेंगे।

Hindi News : रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 43 स्थानों पर किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के सभी विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों में भी नियुक्तियां की जा रही हैं। देश भर से चुनी गई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग तथा गृह मंत्रालय आदि सहित विभिन्न विभागों में सरकार में शामिल होंगी।

Hindi News : रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेले से, आगे के रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद की जाती है।

Hindi News : नई शामिल की गई भर्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का भी एक अवसर प्राप्त हो रहा है, जहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम ‘कहीं भी किसी भी डिवाइस’ सीखने के प्रारूप के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading