Noida News: चौधरी बीसी प्रधान को भारतीय किसान यूनियन (भानू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।
नोएडा। किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले और उनके कंधे से कंधा मिला कर चलने वाले किसान नेता चौधरी बीसी प्रधान को आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।
आज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने बीसी प्रधान की संगठन के प्रति सक्रियता, कर्मठता व किसान आंदोलन में सहभागिता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाने का निर्णय लिया। भानू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से आज राष्टीय अध्यक्ष ने इसकी घोषणा किया।Noida News : ऑटो चालकों के हितों के लिए भारतीय किसान यूनियन ने नोएडा पुलिस को सौंपा ज्ञापन
चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि भानू की राष्ट्रीय कमेटी और राष्टीय अध्यक्ष ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दे कर जो भरोसा किया है मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा और अपने किसान, मज़दूर, मजलूम भाईयो के अधिकारों के लिए पूरी इमानदारी एवं निष्ठा से संघर्ष करके संगठन को मज़बूत करने का प्रयास करूंगा।भारतीय किसान यूनियन (भानू ) द्वारा राजबीर मुखिया को नोएडा महानगर अध्यक्ष और नीरज भाटी को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया
बीसी प्रधान ने सरकार को चेतावनी दी कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन की वजह से आप लोकसभा चुनाव व विधान चुनाव जीते हैं और अब मेयर के चुनाव में भी भारी जीत हुई किया है। अगर समय रहते केंद्र सरकार ने किसान आयोग का गठन व यूपी की सरकार ने किसानों के मुद्दे जल्द हल नहीं किये तो अपने किसान भाइयों को जागरूक करके पूरी तैयारी के साथ बडे आंदोलन की तैयारी की जाएगी, और सरकार का वही हाल होगा जो कर्नाटक में हुआ है। भानू किसानों का शोषण और उनके साथ हो रहे अन्याय एवं अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा।

Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











