Manipur Violence: अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे-चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
Manipur Violence: दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं को निवस्त्र करके घुमाने एवं उनके साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल होने के बाद से देश भर में इस कुकृत्य की निंदा हो रही है और लोग केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
मणिपुर में पिछले 83 दिनों से हिंसा जारी है। इसे दबाने में केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह से विफल दिखाई दे रही हैं। अब मणिपुर की स्थिति और खराब हो गयी है।
Manipur Violence: इस बीच मणिपुर की कुछ ऐसी वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए हैं, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वायरल वीडियो में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को नग्न करके सड़क पर घुमाते हुए दिखाया जा रहा है। ये वीडियो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है। देश ही नहीं दुनिया भर के लोग इस घटना से बहुत गुस्से में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले को स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र और राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस ने यहां तक कह दिया कि या तो सरकार कार्रवाई करे, नहीं तो हम खुद इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि –
Manipur Violence: ‘हम सरकार को कार्रवाई करने के लिए थोड़ा समय देंगे नहीं तो हम खुद इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। हमारा विचार है कि अदालत को सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया जाना चाहिए ताकि अपराधियों पर हिंसा के लिए मामला दर्ज किया जा सके। मीडिया में जो दिखाया गया है और जो दृश्य सामने आए हैं, वे घोर संवैधानिक उल्लंघन को दर्शाते हैं और महिलाओं को हिंसा के साधन के रूप में इस्तेमाल करके मानव जीवन का उल्लंघन करना संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ है।’
Manipur Violence: इसके अलावा देश भर के राजनीतिक दलों के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए देश के प्रधान मंत्री और राज्य के मुख्य मंत्री को तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम आज मणिपुर का मुद्दा उठा रहे हैं। मैंने और अन्य पार्टियों ने भी इस विषय पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है। देखना होगा कि मुद्दा उठाने दिया जाता है या नहीं। 80 दिन से वहां घटना घट रही है। प्रधानमंत्री इसपर चुप हैं, वे विभिन्न देशों से आ गए पर उनके पास मणिपुर जाने के लिए समय नहीं है। वहां रेप हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के पास 38 पार्टियों को बुलाने का समय है पर आप वहां नहीं जा रहे हैं। राहुल गांधी के पास कोई साधन नहीं था फिर भी वे मणिपुर गए और लोगों से मिलकर आए।
Manipur Violence: दिल्ली से DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मणिपुर से बहुत ही ज्यादा खतरनाक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर मैं पूरी रात सो नहीं पाई हूं। ये घटना ढाई महीने पहले की है और FIR दर्ज हुआ लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुझे शर्म आ रही है कि केंद्र सरकार पिछले तीन महीने से चुप बैठी है और पीएम ने इस पर एक भी बयान नहीं दिया है। मैं आज मणिपुर के सीएम और पीएम मोदी को एक पत्र लिख रही हूं कि मणिपुर में हिंसा खत्म करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Manipur Violence: शिवसेना से (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कल देश के सामने मणिपुर से दो महिलाओं के साथ जघन्य अपराध का वीडियो आया…ऐसी घटना देश को शर्मसार करती है…एक महिला सांसद होने के नाते मैं मणिपुर पर चर्चा चाहती हूं। पीएम को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और सदन में बोलकर लोगों को जवाब देना चाहिए…महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कभी इस पर बात नहीं की, लेकिन अब जब उन पर दबाव है तो वह कहती हैं कि उन्होंने सीएम से बात की…देश की सबसे अक्षम मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
Manipur Violence: मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि मैंने DGP को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की FIR दर्ज़ हुई थी वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिसवाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
Manipur Violence: मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया, हमने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। हमने एक मिनट भी ज़ाया नहीं किया है।













1 COMMENTS