UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Delhi News

NCR NEWS: अमूल और मदर डेयरी ने 2 रुपया प्रति लीटर रेट बढ़ाया

United India Live

दिल्ली। देश की जानीमानी मिल्क प्रोडेक्ट बनाने वाली कम्पनी अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा किया था, जिसके बाद मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दिया। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि डेयरी उद्योग कच्चे दूध की कीमतों में लगातार वृद्धि का अनुभव कर रहा है।

हम केवल फुल क्रीम और गाय के दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी कर रहे हैं। यह बढ़ी हुई कीमतें 16 अक्टूबर यानी रविवार से लागू होंगी। अब मदर डेयरी के भी कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं की जेब ढीली होना तय है।

इससे पहले शनिवार सुबह अमूल ब्रांड के तहत दूग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाली जीसीएमएमएफ ने अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमत में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक आर.एस सोढी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि अमूल गोल्ड और भैंस के दूध में प्रति लीटर दो रुपए की वृद्धि की गई है। यह मूल्य वृद्धि गुजरात को छोड़कर देश के सभी बाजारों में की गई है।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.