header

Noida News

Noida Farmers News: भूटानी बिल्डर को किसानों की चेतावनी, ज़मीन खाली नहीं किया तो होगा महासंग्राम

Noida Farmers News: नोएडा। आज नोएडा के मीडिया प्रेस क्लब भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन ग्राम शाहदरा सेक्टर-142 में ग्रुप 108 भूटानी बिल्डर के खिलाफ चल रहा है।

Noida Farmers News: धरने को 8 दिन हो गए लेकिन आज तक प्रशासन ने किसानों की कोई सुध नही ली जिससे प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष व्याप्त है। ज्ञात हो कि ग्राम शाहदरा के किसान जगत सिंह की 4 बीघा जमीन पर भूटानी बिल्डर ने अवैध कब्जा कर रखा है। यह कार्य प्राधिकरण के साथ मिलीभगत करके किया गया है। जबकि किसान द्वारा उपरोक्त जमीन का आज तक कोई मुआवजा नहीं उठाया गया है, बावजूद इसके प्राधिकरण ने भूटानी बिल्डर को आवंटित कर दिया जबकि किसान की जमीन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी स्टे दे रखा है ! Related News

Noida Farmers News: राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा है भूटानी बिल्डर द्वारा किसान की जमीन पर कब्जा प्राधिकरण की मिलीभगत से किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने प्रेष वार्ता कर बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने विकास के नाम से अरजेसीं क्लोज लगाकर किसानों की जमीनों को अधिग्रहण कर भारी मुनाफा हासिल कर बिल्डरों को किसानों की जमीन दे दी है। किसानो को किसानी से वंचित कर दिए गए, अधिग्रहण करते समय किसानों से किये गए वादे फुस्स हो गए। अथॉरटी किसानो की पुरानी आबादियों को भी तोड़कर किसानों को बर्बाद करना चहाती है।

Noida Farmers News: बलराज भाटी ने कहा कि पहले गांव की आबादी कम थी आज परिवार बढ गये है तो किसान अपनी जमीन पर मकान दुकान बनाते है, तो वे अवैध हो जाते है जबकि जमीन किसान की और जबरदस्ती सरकार और प्राधिकरण के लोग अपनी बता कर सरकारी मशीनरी के ताक़त पर सब कुछ तहस नहस कर रहे हैं। यदि किसान अपनी समस्याओ के निस्तारण के लिए आवाज उठाते है तो प्रशासन आवाज को डरा धमका कर दबा देता है। लेकिन भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसानों की आवाज को दबने नही देगा।

Noida Farmers News: बलराज भाटी ने प्रेस वार्ता के द्वारा ऐलान किया है कि शहदरा सैक्टर 142 मै चल रहा अनिश्चितकालीन किसानों का धरना ऐतिहासिक धरना होगा जिसमें देश के करीब ढाई सौ संगठन हिस्सा लेगें, जो एम एस पी गारन्टी किसान मोर्चा मिलकर बना था। जिसका हिस्सा भारतीय किसान यूनियन बलराज है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने यह भी एलान किया है यदि प्रशासन ने भूटानी बिल्डर से किसान की जमीन से 20 जुलाई तक कब्जा नही हटाया तो 21 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन बलराज भूटानी बिल्डर से किसान की जमीन को कब्जा मुक्त करायेगा।

Noida Farmers News: इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी, जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर रामवीर भाटी, जिला अध्यक्ष मंसूरी, जिलाध्यक्ष राशिद अली, जिला उपाध्यक्ष उधम भाटी, वीर सिंह प्रधान, जगत सिंह भाटी, भंवर भाटी, नवल खारी, पीतम खारी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading