UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

National News

opposition meeting in bangalore: NDA v/s INDIA होगा लोकसभा चुनाव संग्राम, कर्नाटक में हुआ फैसला

United India Live

opposition meeting in bangalore: नई दिल्ली। कर्नाटक में जुटें विपक्षी दलों की महापंचायत में विपक्षी संगठन का नाम India (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) रखने का फैसला सर्वसम्मति से पास हुआ है। विपक्षी दलों का यह संगठन आज से (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) India जाना जायेगा। 26 दलों की बैठक में यह फैसला लिया गया। सोनिया गाँधी के नेतृत्व में बुलाई गयी बैठक में देश की 26 छोटी बड़ी पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। सभी राजनैतिक दलों ने एक संकल्प के एक जुट हो कर भाजपा के खिलाफ 2024 का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से जुड़े 26 राजनीतिक दलों का संयुक्त प्रस्ताव
opposition meeting in bangalore: बैठक में भाजपा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमारे गणतंत्र के चरित्र पर गंभीर हमला किया जा रहा है। हम उस मानवीय त्रासदी पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं जिसने मणिपुर को नष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री की चुप्पी चौंकाने वाली है। हम संविधान और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हो रहे हमले का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी ने कहा कि –
opposition meeting in bangalore: यह NDA और INDIA की लड़ाई है। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच की लड़ाई है। हमने निर्णय लिया है कि हम एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे और एक साथ मिलकर देश में हमारी विचारधारा और हम जो करने जा रहे हैं उसके बारे में बोलेंगे। यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज़ को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया।

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि –
26 पार्टियां एकत्रित हुई, यह दूसरी मीटिंग थी और यह अच्छी बात है कि कुनबा बढ़ रहा है…आज 26 पार्टियां अपने लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, हमें एक तरफ देश को नफरत से बचाना है और दूसरी तरफ एक नए भारत का सपना लेकर हम सब इकट्ठा हुए हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा की-
राजनीति में विचारधारा अलग तो होती ही है लेकिन हम देश के लिए एक हुए हैं। लोगों को लगता है कि हम परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं, देश हमारा परिवार है और उसे बचाने के लिए हम एक हुए हैं। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा की-
आज की बैठक फलीभूत रही। हमारे गठबंधन में 26 पार्टियां हैं…क्या एनडीए INDIA(इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) को चुनौती दे सकती है? क्या भाजपा INDIA(इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) को चुनौती दे सकती है? इंडिया को बचाना है, देश को बचाना है…भारत जीतेगा, इंडिया जीतेगा, देश जीतेगा, भाजपा हारेगी।

नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा की-
भाजपा ने अचानक से NDA के विचार को पुनर्जीवित क्यों किया? वे जो प्रभाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि 2024 में भाजपा जीत रही है वो सच नहीं है। उनका गठबंधन एक जरूरत बन गई है। हम अभी तक जब बैठक करते थे तो भाजपा कहती थी की देखिए, हर कोई एक के खिलाफ है, अभी वे भी गठबंधन कर रहे हैं।…उन्हें अपनी गठबंधन की चिंता करनी चाहिए हमारे गठबंधन की नहीं।

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती
आजादी के बाद यह पहली बार है कि जब ज्यादातर राजनीतिक दल एक साथ आने की जरूरत महसूस कर रहे हैं, जैसा अंग्रेजों के समय में हुआ था, क्योंकि मानसिकता एक जैसी है। वे (भाजपा) संविधान को नष्ट कर रहे हैं…आज न केवल आंतरिक बल्कि बाहरी तौर पर भी भारत उथल-पुथल से गुजर रहा है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, बेंगलुरु
आज की बैठक भारत की आवाज है। पूरे देश के सभी नेताओं ने आवाज उठाई है कि भारत की रक्षा करनी है, तो इसमें बहुत ताकत है। सभी विपक्षी पार्टी इस देश को बचाना चाहती है। वे अब एनडीए को याद कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि उनके एनडीए पार्टनर खुश होंगे कि आखिरकार उन्हें याद किया जा रहा है। पहले वे कहते थे कि हमें एनडीए की ज़रूरत नहीं है, भाजपा अकेले ही काफी है लेकिन अब वे बैठक बुला रहे हैं इसका मतलब है कि कुछ गलत हो रहा है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल
समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक का नतीजा है कि वे(भाजपा) चिंतित हैं। हमें भारत के विचार की रक्षा करनी है, जिसे भारत सरकार ने नष्ट कर दिया है। हमें भारत के विचार को बरकरार रखना है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत
यह इंडिया के लिए I.N.D.I.A द्वारा एक लड़ाई है, और I.N.D.I.A इस लड़ाई को जीतेगा। यह एक सामूहिक प्रयास है। राहुल जी ने इसे सही ठहराया कि इसका नाम I.N.D.I.A क्यों होना चाहिए, उन्होंने कहा कि यह लड़ाई इंडिया के लोगों, इंडिया के संविधान और इंडिया पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ है। इसीलिए यह NDA बनाम I.N.D.I.A है और इंडिया के खिलाफ कोई भी लड़ाई होती है तो इंडिया हमेशा जीतता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
हमारी एकता को देखकर मोदी जी ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे, उनके यहां एक पार्टी के कई टुकड़े हो गए हैं और अब मोदी जी उन्हीं टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम महाराष्ट्र, मुंबई में फिर मिलने जा रहे हैं। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का ऐलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.