UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

National News

Hindi News: पीएम नरेन्द्र मोदी और डॉ. जिल बाइडेन ने वाशिंगटन के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

United India Live

Hindi News: यह आयोजन पूरे समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और इसका विस्तार करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यबल का पुनर्विकास करने पर केंद्रित था।

Hindi News: प्रधानमंत्री ने शिक्षा, कौशल और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय और अमेरिकी शैक्षणिक व अनुसंधान इकोसिस्टम के बीच वर्तमान में चल रहे द्विपक्षीय शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा आपसी सहयोग की सराहना की। प्रधानमंत्री ने शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग को गति प्रदान करने के लिए 5 सूत्री प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जो इस प्रकार हैं:

  • सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत को एक साथ लाने वाला एकीकृत दृष्टिकोण
  • शिक्षकों और छात्रों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना
  • दोनों देशों के बीच विभिन्न विषयों पर हैकथॉन का आयोजन
  • व्यावसायिक कौशल योग्यताओं को परस्पर मान्यता देना
  • शिक्षा एवं अनुसंधान से जुड़े लोगों की यात्रा को प्रोत्साहित करना।

Hindi News: इस कार्यक्रम में नॉर्दर्न वर्जीनिया कम्युनिटी कॉलेज के अध्यक्ष, अमेरिकी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष और सीईओ तथा छात्र उपस्थित थे।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.