Ramesh Bidhuri”दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में बसपा के सांसद दानिश अली पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता और राजनैतिक दलों ने इसकी निंदा की है, और बिदुड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक सांसद द्वारा सदन के अंदर इस तरह की भाषा के उपयोग से विपक्ष को भाजपा को घेरने का मौका मिल गया। कांग्रेस से लेकर टीएमसी और आप ने इस बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। भाजापा सांसद के इस शर्मनाक व्यवहार के लिए राजनाथ सिंह को खेद जताना पड़ा है। वहीं, विवाद बढ़ता देख लोकसभा के रिकॉर्ड से रमेश बिधूड़ी के बयान से विवादित हिस्सा हटा दिया गया है।
Ramesh Bidhuri” ऑल इण्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रमेश विदुड़ी के इस अभद्र भाषा के खिलाफ ट्वीट किया है कि – इस वीडियो में “चौंकाने वाला” कुछ नहीं है। भाजपा एक अथाह खाई है, इसलिए हर दिन एक नया निचला स्तर मिल जाता है। मुझे भरोसा है कि इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।संभावना है कि आगे इसे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।आज भारत में मुसलमानों के साथ वैसा ही सुलूक हो रहा है, जैसा हिटलर के जर्मनी में यहूदियों के साथ किया जाता था।

सांसद कुंवर दानिश अली
Ramesh Bidhuri” बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने ट्वीट किया है कि – क्या #RSS की शाखाओं और @narendramodi जी की प्रयोगशाला में यही सिखाया जाता है? आपका कैडर जब एक चुने हुए सांसद को भरी संसद में आतंकवादी, उग्रवादी, मुल्ले…जैसे शब्दों से अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता तो वो आम मुसलमानों के साथ क्या करता होगा? यह सोच कर भी रूह काँप जाती है।


बसपा मुखिया क्यों चुप है ?
अपनी पार्टी के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश बिदुड़ी द्वारा सदन के अंदर बोले गए अपमानजनक शब्द के खिलाफ जहाँ देश भर से बिदुड़ी के खिलाफ लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है, लोग उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीँ बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती मौन धारण किये हुए हैं।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













1 COMMENTS