Azamgarh News: आजमगढ़। मऊ जिला के घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दारा सिंह चौहान भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
Azamgarh News: गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी ज्वॉइन किया था। समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही दारा सिंह चौहान ने घोसी सीट पर जीत दर्ज की थी। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से यूपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि दारा सिंह चौहान पूर्वांचल की एक सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चौहान मऊ या घोसी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
Azamgarh News: दारा सिंह चौहान योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी छोड़कर सपा में जाने वाले तीन मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी के साथ दारा सिंह चौहान भी शामिल थे।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













1 COMMENTS