U.P. News : मैनपुरी में बुखार, खांसी, और हार्ट अटैक से एक ही दिन में पांच लोगों की मौत
यूपी के जिला मैनपुरी में बुखार, खांसी, और हार्ट अटैक के मरीजों की बढ़ी संख्या, अस्पतालों के बाहर लम्बी कतार, एक ही दिन में पांच लोगों की मौत। आज शुक्रवार को मैनपुरी के जिला अस्पताल में हार्ट अटैक, खांसी और बुखार से पांच लोगों की मौत हो गयी है।
शहर निवासी ब्रह्मा महेश पाठक को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहर निवासी ब्रह्मा महेश पाठक को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
दूसरा मामला शहर के गोला बाजार मोहल्ला का है। यहां के निवासी सोमेश कुमार की डेढ़ माह की पुत्री को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हार्ट अटैक से बुजुर्ग का निधन
तीसरा मामला औंछा थाना क्षेत्र के उद्दैतपुर गांव का है। गांव निवासी 68 वर्षीय रामप्रकाश को शुक्रवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चौथा मामला नगला विके निवासी 70 वर्षीय शिवमंगल को भी शुक्रवार को हार्टअटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि एक मरीज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। अन्य मृत अवस्था में लाए गए थे।












