Allahabad News : एमआईएम का साथ छोड़ मायावती के दल में शामिल हुईं अतीक अहमद की पत्नी
पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाहिस्ता परवीन ने ५ जनवरी २०२३ को ओवैसी का दामन छोड़ कर मायावती की पार्टी बसपा का दामन थाम लिया। कभी मायावती से ३६ का आंकड़ा रखने वाले अतीक अहमद ने लंबे समय के बाद सभी गिले शिकवे भुला कर मायावती के साथ राजनीती करने का निर्णय लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अतीक अहमद की पत्नी शाहिस्ता परवीन को बसपा इलाहबाद से मेयर का उम्मीदवार बना सकती है।
अलोपीबाग़ में आयोजित बसपा के एक कार्यक्रम में शाइस्ता परवीन ने सदस्य्ता ग्रहण किया। सदस्य्ता ग्रहण करने के बाद शाइस्ता परवीन ने यूपी सरकार पर अपने पति और परिवार के शोषण और उनके ऊपर अत्याचार का आरोप लगाया। शाहिस्ता ने कहा कि योगी सरकार उनके परिवार के ऊपर फर्जी मुकदद्मा दर्ज करके परेशान कर रही है।
कार्यक्रम के अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने मीडिया को बताया कि बहन कुमारी मायावती की अनुमति के बाद शाहिस्ता परवीन को पार्टी की सदस्य्ता दिलवाया गया है अब आने वाला निकाय चुनाव पार्टी शाहिस्ता परवीन के नेतृत्व में लड़ेगी। घनश्याम खरवार ने कहा कि भाजपा शासन में दलितों,पिछड़ों और मुसलमानों पर बेइंतेहा सितम किया जा रहा है, उनके अधिकारों का हनन किया जा है और लोगों पर फर्जी केस लगवा कर उनसे अदालतों के चक्कर लगवाया जा रहा है लेकिन यह तानाशाही सरकार ज़्यादा देर चलने वाली नहीं है, सबका अंत निश्चित है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि पार्टी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर शाइस्ता परवीन को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। साथ ही नगर निकाय चुनाव भी पार्टी इनके ही नेतृत्व में लड़ेगी। बसपा सरकार की खूबियों को बताते हुए कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर दलित, मुसलमान, पिछड़ों और सर्वसमाज के कमजोर तबको के साथ जघन्य उत्पीड़न कर रही है।












