UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Baghpat

Baghpat Crime News: पुलिस हिरासत में साजिद नामक युवक की मौत

United India Live

Baghpat Crime News: दिल्ली। यूपी जिला बागपत के रटौल कस्बा निवासी साजिद (26) की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। साजिद के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लड़के एक जगह पर लूडो खेल रहे थे, पुलिस को आते देख भागने लगे। साजिद भी वहीँ लोगों को लूडो खेलते देख रहा था। साजिद के परिजनों का आरोप है की पुलिस मौके से ही लाठी और डंडो से साजिद को पीटती हुई लेगयी। पुलिस की पिटाई से साजिद रस्ते में गिर गया था और झाग निकल रहा था फिर भी पुलिस ने मारना और पीटना बंद नहीं किया। साजिद के साथ पुलिस ने किसी अपराधी जैसा बर्ताव किया जबकि साजिद की कोई गलती नहीं है। साजिद लूडो खेलने वालों के पास सिर्फ खड़ा था। जहाँ से पुलिस ने साजिद को हिरासत में ले कर बेदर्दी से पिटाई किया, जिसके वजह से साजिद की मौत हो गयी।

Baghpat Crime News: साधारण परिवार से संबंध रखने वाला साजिद वाल पेंटिंग का कार्य करता था। साजिद की मौत की खबर से पुरे क्षेत्र में लोगों का पुलिस के गुस्सा है। क्षेत्रवासियों ने साजिद की मौत के बाद उसके शव को उठाने से मना कर दिया। भारी हंगामे के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र अतिरिक्त सुरक्षा बल नियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिस डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Baghpat Crime News: बाग़पत पुलिस का कहना है कि मृतक साजिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। मामले की जाँच के उपरांत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.