Akbarpur News: अकबरपुर। अंबेडकरनगर जिले के मयूर रिजार्ट शहजादपुर में बहुजन समाज सेवा संगठन बी०एस०-3 के तत्वाधान में बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बी०एस०-3 के संरक्षक/पूर्व सांसद/विधायक त्रिभुवन दत्त रहे।प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि त्रिभुवन दत्त के द्वारा हाई स्कूल के छात्र राज गौतम एवं हाई स्कूल की छात्रा अंशिका यादव तथा इण्टर मीडिएट की छात्रा ऋचा गौतम व इण्टर मीडिएट की छात्रा फलक नाज इन चारों मेधावियों को साइकिल,मेडल,प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य सैकङो मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
Akbarpur News: मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ने कहा कि समाज और परिवार में बदलाव लाना है तो हमें शिक्षित होना पड़ेगा।शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास होता है,उन्होंने कहा कि बी एस 3 के गठन का मुख्य उद्देश बुद्धिजीवियों का संगठन निर्मित करना था,जिसके सहारे समाज में जन-जन तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे तमाम महापुरुषों के संदेशों को पहुंचाना है,उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमने जिन बच्चों को जन्म दिया है,उन्हें शिक्षित करना होगा,जिसके जरिए उनको गरीबी के दलदल से निकाला जा सके,हमारी पिछली पीढ़ियां शिक्षा के अभाव में अगर पीछे रही है तो यह जरूरी नहीं है कि आगे वाली पीढ़ी अभी पीछे रहे,एक रोटी कम खाएं लेकिन बच्चे को शिक्षा जरूर दिलवाए।शिक्षित समाज से ही सम्राट अशोक का भारत बन सकेगा।
Akbarpur News: उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अंधविश्वास के दलदल से निकलने का आह्वान किया और यह भी कहा कि समाज के लिए जीने मरने का काम करें इतिहास में जो अमर हुआ है वह समाज के लिए ही काम किया। महापुरुषों से ही प्रेरणा लें उन्होंने कहा कि हम समय बेजा कामों में खर्च कर देते हैं जहां पर राजपाट पाने और समाज के उत्थान के लिए बात होती है तो वहां पर हमारे पास समय नहीं होता जबकि सैर सपाटे मेला आदि के लिए समय होता है उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने कहा था कि समय पैसा और बुद्धि का प्रयोग कर समाज की तकदीर बदली जा सकती है महापुरूषों से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक उत्थान के लिए काम करें।
Akbarpur News: सभी मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।समारोह में मुख्यवक्ता के रुप में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कालीचरन स्नेही एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ०लक्ष्मण यादव तथा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर डॉ०सिद्धार्थ सुदीप रहे।प्रोफेसर काली चरन स्नेही ने कहा कि शिक्षा हासिल करने के लिए हमें जो भी कठनाई का सामना करना पड़े करना चाहिए तथा अपने बच्चे को शिक्षा जरूर दिलानी चाहिए भले ही दो रोटी के बदले एक रोटी खाने को मिले।समारोह को सम्बोधित करते हुए डा0लक्ष्मन प्रसाद ने कहा कि यहां पर जितने भी छात्र छात्राए है देश के भविष्य है आप सभी मेधावियों को पुरस्कृत कर गौरांवित महसूस कर रहा हूं।
Akbarpur News: वर्तमान परिस्थितियों में संविधान व लोकतंत्र की बचाने की आवश्यकता है।क्योंकि वर्तमान सरकार के लोग कह रहे है कि इस समय राम राज्य चल रहा है मै कहता हूं कि सरकार में बैठे लोग राम को अपने पास रख ले,राज्य को हमे दे दे।लेकिन ऐसा नहीं करेंगे।देश में मणिपुर से मेघालय तक मौजूदा सरकार दंगा कराना चाहती है जिससे आने वाले समय में धर्म के नाम पर नफरत फैला कर पुनः सत्ता हासिल कर सकें।आप सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि आने वाले समय में अच्छी सरकार बनाने कार्य करें जिससे देश के दबे कुचले लोग सम्मान जी सके।
Akbarpur News: समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रबंधक बदामा देवी रहे तथा समारोह की अध्यक्षता की अध्यक्षता बी०एस०-3 के संयोजक अरविंद कुमार ने किया इस मौके पर सन्तोष कुमार,राकेश कुमार,कृपाशंकर,परमेश्वर राम, सतेन्द्र आर्य,रामकेवल यादव,संतराज सक्सेना,मेवालाल गौतम,सदस्य जिला पंचायत अजीत यादव,अजय गौतम एडवोकेट,लाल बहादुर,अविनाश चौधरी,कैलाश सिद्धार्थ,पवन कुमार,सभाजीत,सुनील कुमार,सुभाष कुमार,संजय गौतम व अभिभावकगण एवं छात्र/छात्राए आदि मौजूद रहें।









