header

Delhi News

Delhi Flood News: उफान पर यमुना, सभी शिक्षण संस्थान रविवार तक के लिए बंद, भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Delhi Flood News: नई दिल्ली। बाढ़ के स्थिति के चलते इस समय देश की राजधानी दिल्ली के यमुना नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खुले आसमान के निचे रात गुजारना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। स्थिति बेकाबू होते देख दिल्ली सरकाए ने आज से सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद कर दिए हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। यमुना नदी के किनारे झुग्गियों में रहने वाले हज़ारों परिवारों को रेस्क्यू कर के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है लेकिन वहां पर बेघर लोगों को बुनियादी नहीं मिल रही है। सरकार द्वारा लोगों टेंट, शौचालय, पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बेघर हुए लोगों में बच्चे और बुजुर्ग भी हैं जिनकी स्थिति चिंताजनक है।

Delhi Flood News: मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही एसेंशियल सेवा देने वाले सभी सरकारी दफ्तर को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर रविवार तक वर्क फ्रॉम होम पर चलेंगे। उन्होंने प्राइवेट दफ्तर को भी रविवार तक Work-From-Home पर चलाने की सलाह दी है।

ट्रनों पर भी पड़ा बाढ़ का असर
Delhi Flood News: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का असर राजधानी आने और जाने वाली 342 ट्रेनों पर भी पड़ा है। इनमें से तकरीबन 140 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा डीएमआरसी ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री प्रतिबंधित कर दी है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि लोग एक दूसरे की मदद करें। इस बीच कई जगहों से खबर आ रही है कि यमुना का पानी नीचले इलाकों में घुसने से पीने के पानी की भी समस्या हो सकती है। इस लिए लोगों से पीने के पानी के उपयोग सावधनीपूर्व एवं सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद
Delhi Flood News: बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि एहतियाती कदम के रूप में राज्य सरकार ने सिंधु बार्डर सहित शहर की सीमाओं से आवश्यक सामान लाने वाले वाहनों को छोड़कर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्विटर पर परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश की एक प्रति साझा करते हुए उन्होंने कहा, ”यमुना नदी में असामान्य रूप से बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, गाजीपुर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।”


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading