UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

National News

Lathi charge on protesters in Bihar: भाजपा के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, एक नेता की मौत, कई घायल

United India Live

Lathi charge on protesters in Bihar: दिल्ली। बिहार में शिक्षकों की नियक्ति के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता विजयकुमार सिंह की मौत की खबर आ रही है। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को रोकने के लिए बिहार पुलिस के साथ-साथ सैप के जवानों की तैनाती की गई थी। इसके साथ मजिस्ट्रेट, सिटी एसपी और डीएसपी भी मौके पर मौजूद थे। पटना के डाकबंगला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई और देखते ही देखते लाठीचार्ज हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से भी पथराव किया गया है जिसमें कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है की-
भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट किया है कि –
कल हम राज्यपाल के पास जाएंगे और राज्यसभा मार्च करेंगे। इन भ्रष्टाचारियों को एक भी दिन सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। इन्होंने शिक्षकों के साथ भी लाठीचार्ज की और उनकी आवाज़ को दबाने का काम किया। 10 लाख रोज़गार देने के सवाल पर यह लोग बौखलाकर लाठी बरसाते हैं। हम राज्यपाल जी से इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की अपील करेंगे।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.