Greater Noida News: प्राधिकरण के साथ किसानों की वार्ता विफल, मध्यस्थता करने गए विधायक खाली हाथ लौटे
Greater Noida News: नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तानाशाही रवैय्या से परेशान किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार 52 दिनों से चल रहा है लेकिन प्राधिकरण कुम्भकर्णीय निद्रा से जागने को तैयार नहीं है। कल दादरी के भाजपा विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा किसानों के मामले में मध्यस्थता करके मामले का निस्तारण करने का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पायी। किसानों ने भाजपा के विधायक तेजपाल सिंह नागर पर प्राधिकरण के अधिकारीयों की तरफदारी करने का आरोप लगाया।https://www.unitedindialive.com/hindi-noida-farmers-protest-exploitation-and-harassment/
रात्रि के 8 बजे शुरू हुई वार्ता विफल
Greater Noida News: कल किसान संगठनों के साथ प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतू माहेश्वरी ने रात्रि के आठ बजे बैठक करके उनकी बात सुनी जिसमें विधायक तेजपाल नागर भी शामिल थे लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। किसानो ने प्राधिकरण से गिरफ्तार किसानों की मांग किया और कहा कि जब वह लोग जेल से रिहा हो कर धरना स्थल पर पहुँच जायेंगें तब हम लोग धरना समाप्त कर देंगें। जबकि विधायक तेजपाल नगर ने कहा कि किसान अभी धरना समाप्त कर दें तो कल किसानों को रिहा कर दिया जायेगा। इससे किसानों और प्राधिकरण के बीच विरोधाभास पैदा हो गया और किसानों ने विधायक की शर्त का विरोध करते हुए उसे मानने से इंकार कर दिया।https://www.unitedindialive.com/hindi-greater-noida-authority-against-farmers/
Greater Noida News: किसानों की तरफ से वार्ता में शामिल जगवीर नंबरदार ने प्राधिकरण के अधिकारीयों के सामने यह स्पष्ट किया कि जब तक जेल में किसानों की रिहाई नहीं होती और उन के ऊपर लगे आरोपों को खत्म नहीं किया जाता तब किसान धरना समाप्त नहीं करेगा। जगवीर नम्बरदार ने विधायक तेजपाल नगर पर प्राधिकरण के अधिकारीयों की तरफदारी और किसानों की बातों को अनसुना करने का आरोप लगाया। जगबीर नंबरदार ने कहा कि विधायक ने हमें चेतावनी दिया है कि किसानों के साथ अगर किसी तरह की अनहोनी होती है तो वह ज़िम्मेदार नहीं हैं। जगबीर नंबरदार ने कहा कि किसानों डरेगा नहीं और न ही झुकेगा, जब तक आंदोलनकारी हमारे किसान साथियों को रिहा नहीं किया जाता और उनके ऊपर लगे फर्जी आरोपों खत्म नहीं किया जाता तब तक किसान किसी कीमत पर धरना समाप्त नहीं करेगा।












