UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Noida News

Greater Noida: प्राधिकरण के खिलाफ़ किसानों के प्रदर्शन में पहुंचीं वृंदा करात

United India Live

Greater Noida नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 21 दिनों से आंदोलनरत किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में 15 मई 2023 को बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं सहित 39 गांवों के किसान भारी संख्या में शामिल हुए। पंचायत के लिए किसान जैतपुर गोल चक्कर से इकट्ठा होकर विप्रो गोल चक्कर होते हुए धरना स्थल प्राधिकरण पर पहुंचकर जुलूस महापंचायत में बदल गया।Noida News : चौधरी बीसी प्रधान को भारतीय किसान यूनियन ( भानू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

Greater Noida महापंचायत को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद कॉमरेड वृंदा करात ने संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय किसानों के साथ सरकार और प्राधिकरण ने विश्वासघात किया है और उनकी अधिकृत जमीन के बदले उनका वाजिब हक व बुनियादी सुविधाएं आज तक नहीं दिया है जिसके लिए किसान आंदोलनरत है। किसानों की हक की लड़ाई में वे और उनकी पार्टी सीपीआईएम किसानों के साथ है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले व दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव आशा शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जनवादी महिला समिति किसानों के आंदोलन और उनकी मांगों का पूर्ण रूप से समर्थन करती है और संघर्ष में उनके साथ खड़ी हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानू ) द्वारा राजबीर मुखिया को नोएडा महानगर अध्यक्ष और नीरज भाटी को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

Greater Noida महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद कॉमरेड हनान् मौला ने सरकार और प्राधिकरण की किसान विरोधी नीतियों को रेखांकित करते हुए किसानों को विश्वास दिलाया कि किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा ग्रेटर नोएडा के आंदोलनरत किसानों के साथ है। किसान सभा के जिला प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा, संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों का सम्मानजनक समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र गौड़ व जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण किसानों के साथ अन्याय कर रहा है किसानों की हक की लड़ाई में मजदूर संगठन सीटू किसानों के साथ है।

Greater Noida किसान महापंचायत में सीटू नेता रामसागर, लता सिंह, पूनम देवी, मुकेश कुमार राघव, गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम स्वारथ, सुनील पंडित, हुकम सिंह, आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सीटू कार्यकर्ताओं व मजदूरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के नेता रमाशंकर पाल, अमित रस्तोगी, हरी गुप्ता के नेतृत्व में कई दर्जनों पथ विक्रेताओं ने भी हिस्सा। इसी तरह जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी के नेतृत्व में जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Greater Noida महापंचायत को सपा नेता फकीरचंद, श्याम सिंह भाटी, जगबीर नंबरदार, कांग्रेसी नेता सुबेदार भाटी, राम भाटी महेंद्र नगर पूनम पंडित, राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजित डोला, जनार्दन भाटी, किसान यूनियन अंबावत दिनेश अंबावता, किसान सभा के जिला नेता अजय पाल नरेंद्र भाटी सूबेदार ब्रह्मपाल सिंह अजब सिंह जबरी मुखिया राजीव नगर राजेश भाटी मनोज भाटी रणवीर मास्टर किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जेपी सिंह, केंद्रीय कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी, मनोज सहित कई राजनीतिक दलों/ संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। किसान महापंचायत से घबराए प्रशासन ने सपा नेता इंद्र प्रधान किसान नेता सुनील फौजी विकास आदि नेताओं को नजरबंद करने के लिए वक्ताओं ने कड़ी निंदा किया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर ने धरना स्थल पर मुख्यमंत्री एवं चैयरमैन को संबोधित आकर किसानों का ज्ञापन प्राप्त किया।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.