Atiq Ahmad Murder Case: पुलिस हिरासत में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
Atiqu Ahmad Murder Case गौरतलब है कि, 15 अप्रैल दिन शनिवार की रात को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में मीडिया के कैमरे के सामने तीन युवकों द्वारा हत्या कर दी गई। यह हत्या तब हुई जब अतीक अहमद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक अतीक और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। तभी तीन लोगों ने गोली मारकर अतीक और अशरफ की हत्या कर दी।Ateeq Murder : अतीक़ अहमद की हत्या पर पुलिस की भूमिका संदिग्ध, 17 पुलिस कर्मी निलम्बित
Atiqu Ahmad Murder Case- दिल्ली। पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के अलावा अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर को भी संदिग्ध बताया गया है। यह याचिका एक अधिवक्ता द्वारा दायर की गई है।
याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में विशेषज्ञ कमिटी बना कर जांच की मांग की गई है। साथ ही 2017 से अब तक हुए यूपी में हुए 183 एनकाउंटर की जांच की भी मांग की गई है।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












