UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Meerut

Meerut News: नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और एमआईएम पार्षदों में भिड़न्त

United India Live

Meerut News : मेरठ। यूपी नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम’ को गाने की लेकर जमकर हगामा हुआ। जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के पार्षदों और बीजेपी (BJP) पार्षदों के बीच जमकर लात घुसे चले। एमआईएम के पार्षदों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा माहौल ख़राब करने एवं मारपीट करने का आरोप लगया है। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह पूरे मामले को शांत किया।AZAMGARH NEWS : प्रशासन की मिलीभगत से फलफूल रहा है नकली दवाईयों और झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार

Meerut News : मेरठ नगर निगम में शपथ समारोह कार्यक्रम चल रहा था। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सीसीएसयू में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था। बंदे मातरम के सम्मान में सभी लोग अपनी सीट से खड़े हो गए, लेकिन एआईएमआईएम के पार्षद और कार्यकर्ता अपनी सीट से खड़े नहीं हुए और वो कुर्सी पर ही बैठे रहे। इस बात पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच बवाल शुरू हो गया।Rahul Gandhi : अडानी के घोटालों से उठने लगा है पर्दा, सदन में राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार को घेरा

जंग का मैदान बना शपथ ग्रहण समारोह

Meerut News : देखते ही देखते सीसीएसयू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जंग का मैदान बन गया। दोनों दलों के समर्थक और पार्षद आपस में भिड़ गए। इस दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश किया और दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों को शांत करवा कर कार्यक्रम को संपन्न करवाया।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading