UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Delhi News

Hindi News Update : राहुल गाँधी पर नहीं बनता है मानहानि का मुकदद्मा -कपिल सिब्बल

United India Live

Hindi News Update दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्य्ता रद्द होने के बाद से सियासत गर्म हो गयी है। देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है। राहुल गाँधी का कहना है कि मैंने किसी समाज का अपमान नहीं किया है, मैंने प्रधानमंत्री से अडानी की शेल कंपनियों में लगाए गए बीस हजार करोड़ के विषय में सवाल किया था जिसके कारण मेरी सदस्य्ता रद्द कर दी गयी जिससे कि मैं लोकसभा में प्रधानमंत्री से सवाल न पूछ सकूं लेकिन मै डरने वाला नहीं हूँ भ्र्ष्टाचार से जुड़े हर सवाल पूछता रहूंगा।

Hindi News Update सूरत की एक अदालत के द्वारा राहुल गाँधी को दोषी करार दिए जाने पर जिस तरह से तत्काल राहुल गाँधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदन से उनकी सदस्य्ता रद्द कर दी गयी और राहुल गाँधी को उनका आवास खाली करने का नोटिस दिया गया उससे यह आभास हो रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से राहुल गाँधी के खिलाफ कार्य कर ह्री है।

Hindi News Update क़ानून के विद्वान् और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल आज न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बताया कि राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि का मुकदद्मा बनता ही नहीं है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि मानहानि का मुकदमा हो ही नहीं सकता क्योंकि राहुल गांधी ने यही कहा था कि कुछ लोग चोर है और उनमें से नीरव मोदी, ललित मोदी एवं एक और मोदी का नाम लिया था। तो अगर मानहानि का मुकदमा होना चाहिए था तो इन्हीं लोगों के द्वारा होना चाहिए था लेकिन इन लोगों ने तो नहीं किया। मुकदमा सूरत में बैठा एक मोदी करता है जिसका इससे कुछ लेना देना नहीं है।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.