UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Noida News U.P. News

Jewar Airport : रन्हेरा गांव के किसानों का यमुना प्राधिकरण के खिलाफ हल्लाबोल, मॉडल पुर में बसने की मांग

United India Live

jewar airport ग्रेटर नोयडा। उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट जेवर एयर पोर्ट के लिए अपनी ज़मीन और घर छोड़ने वाले किसानों को प्राधिकरण संतुष्ट नहीं कर पा रहा है। रन्हेरा गांव के किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण हमारे साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहा है। अपनी मांगे पूरी नहीं होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर और बसों में भर कर हजारों की संख्या में ग्रेटर नोयडा पहुंचे किसानों ने कहा कि अगर प्राधिकरण ने हमारी मांगे मानी तो हम सब लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगें।

मॉडल पुर में बसाने की मांग
jewar airport शुक्रवार को हजारों की संख्या में ग्रेटर नोयडा के यमुना प्राधिकरण के सामने जमा किसानों ने कहा कि हमारी मांग है कि हमें मॉडल पुर के पास पुनर्वासित किया जाए जबकि प्राधिकरण फलहदा के पास शिफ्ट करना चाहता है जिसके लिए गांव के लोग किसी भी शर्त पर तैयार नहीं हैं। किसान सुबह से प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह से मिलने की मांग करते रहे। दोपहर बाद किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल को अरुण वीर सिंह से मिलने की अनुमति मिली। अरुण वीर सिंह से मिल कर किसानों ने अपनी मांगे रखी।

jewar airport अरुणवीर सिंह ने किसानों को बताया कि एयरपोर्ट क्षेत्र में आ रहे ग्रामीणों को विस्थापित करने की योजना बनाई जा रही है लेकिन अभी तक जगह का चयन नहीं किया गया है। जब टाउनशिप कि रूपरेखा फाइनल की जाएगी तब किसानों से सलाह लिया जायेगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह से मिलने के बाद किसानों ज़िले के डीएम सुहास एल वाई से भी मुलाकात किया। डीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर लिया।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.