header

National News

United India : राहुल गाँधी के दौड़ने से भाजपा को आया पसीना

united india तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के 5 वें दिन राहुल गांधी बहुत खास अंदाज में नज़र आये। सुबह सबसे पहले स्कूली बच्चों से मिलने पहुंचे और उनसे बात करते करते दौड़ने लग गए। राहुल गांधी के साथ चल रहे लोंगों ने भी साथ में दौड़ना शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने अचानक अपनी स्पीड बढ़ा दिया जिससे तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष और सुरक्षा कर्मी भी पीछे छूट गये। स्कूल के बच्चे भी राहुल गांधी के बराबर नही दौड़ पाये।

united india आज राहुल गांधी गोलापल्ली में महिलाओं के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए जहाँ उन्होंने महिलाओं के साथ पारम्परिक नृत्य भी किया।
तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवा दिन है। उम्मीद है कि आज 22 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी पूरा करेंगे। विश्राम के लिये राहुल गांधी सोलीपुर जंक्शन पर रुकेंगे जहां पर वह कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भी शामिल होंगे।

united india भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना के 19 विधानसभा, और 7 संसदीय क्षेत्रो से होकर गुज़रेगी। इससे पहले 4 नवम्बर को एक दिन का विश्राम अवकाश भी रहेगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितम्बर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरम्भ हुई थी। तेलंगाना में आने से पहले यात्रा केरल, आंध्रा, और कर्नाटक से हो कर गुजरी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा चिंतित है और राहुल गांधी के अंदर आत्मविश्वास मजबूत होता दिखाई दे रहा है।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading