header

National News

News Update Today : एक अहंकारी से देश को बचाने के लिए, देश की एक सौ तीस करोड़ जनता को आगे आना होगा – केजरीवाल

News Update Today : दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद राहुल गाँधी की सदस्य्ता खत्म होने के उपरांत विपक्षी पार्टियों ने एक स्वर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस पार्टी से अक्सर दुरी बनाने वाले दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल भी आज राहुल गाँधी के समर्थन में उतर गए। दिल्ली के सदन में बोलते हुए अरविन्द केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को सबसे भ्र्ष्ट और सबसे कम पढ़ा लिखा प्रधान मंत्री बताया, केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष से डरते हैं नरेंद्र मोदी इसी लिए उन्होंने राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्य्ता रद्द कर दिया।

News Update Today : केजरीवाल ने कहा कि आज राहुल गाँधी की सदस्य्ता खत्म कर दी गयी, जिस तरह से उनेह मानहानि केस में फंसाया गया और ज़्यादा से ज़्यादा सजा दी गयी, 24 घंटे के अंदर उनकी लोकसभा की सदस्य्ता बर्खास्त कर दी गयी, यह हमारे देश के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं लेकिन जो सूरत की अदालत का फैसला आया है हम उसका समर्थन नहीं करते हैं। जिस तरह से राहुल गाँधी की सदस्य्ता बर्खास्त की गयी है वह एक कायराना हरकत है, वह एक डरी हुई सरकार की निशानी है और आजकल जो देश के अंदर चल रहा है वह देश के लिए बहुत खतरनांक है, पूरे देश में यह एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जिससे सिर्फ एक ही पार्टी (भाजपा ) रहे,वन नेशन, वन पार्टी और सभी पार्टियों को ख़त्म कर दिया जाये। ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि एक ही नेता बचे, वन नेशन, वन नेता। इसी को तानाशाही कहते है।

News Update Today : पूरा देश यह सब देख रहा है! मई देशवासियों से अपील करना चाहता हूँ, कि भारत हम सबका है, भारत एक सौ तीस करोड़ लोगों का है, हम सबने मिल कर आज़ादी की लड़ाई लड़ी है, हमारे पुरखों ने मिल कर भारत को आज़ाद कराने की लड़ाई लड़ी है, लेकिन आज की जो सरकार है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस सरकार का खौफ अंग्रेजों से भी ज़्यादा खतरनाक है। अब लोगों को सामने आ कर इस के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सरकार किसी की बने लेकिन जिस तरह से जनतंत्र के ऊपर हमला हो रहा है वह सही नहीं हैं।

केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया कि —

राहुल गांधी जी की अयोग्यता ताबूत में आखिरी कील है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। यह मोदी सरकार की सुनियोजित चाल है। संसद में उनकी आवाज को खामोश करने के लिए। हम कानूनी और राजनीतिक रूप से हर मोर्चे पर इससे लड़ेंगे, सच्चाई की जीत होगी।

भूपेश भघेल – सीएम, छत्तीसगढ़
अडानी पर सवालों के जवाब तो देने ही होंगे.


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading