नॉएडा। पुनर्वास योजना के तहत नोएडा प्राधिकरण ने झुग्गीवासियों को 2064 फ्लैट का आवंटन सेक्टर-122 में किया था लेकिन अब तक सैकड़ों झुग्गीवासियों ने आवंटित फ्लैट पर कब्जा लेने के बाद भी झुग्गियों को नहीं छोड़ी है। ऐसे में प्राधिकरण ने 20 अक्टूबर तक झुग्गी को खाली करने का आदेश जारी किया था लेकिन सैकड़ों झुग्गीवालों ने अभी तक इस आदेश का पालन नहीं किया है।
ऐसे में वर्क सर्किल एक ने अब तक 1393 झुग्गियों पर सीलिंग की कार्रवाई को पूरा कर लिया है। 20 अक्टूबर तक जिन लोगों ने झुग्गी को खाली नहीं किया। उन आवंटियों का फ्लैट आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। यह आदेश नोएडा प्राधिकरण की ओर से जारी कर दिया गया है।
293 परिवारों को किया जा चुका है फ्लैटों का आवंटन
सेक्टर-4, 5, 8, 9 और 10 में स्थित झुग्गियों में रहने वाले 11565 परिवारों को पुनर्वास करने के लिए सेक्टर-122 में दो कमरे वाले तीन तलों के 3458 फ्लैट बनाए गए थे। हर फ्लैट 31.375 वर्ग मीटर का है। पहले चरण में सेक्टर-4 के पाकेट ए और बी के लिए 1771 आवेदकों के लिए ड्रा किया गया। इसमें से अब तक 293 परिवारों को फ्लैटों का आवंटन किया जा चुका है।
इस योजना की शर्त के मुताबिक फ्लैट का आवंटन होने के बाद उसकी रजिस्ट्री की एक कापी प्राधिकरण में जमा करनी होगी। इसके बाद फ्लैट पर कब्जा लेने के लिए झुग्गी खाली कर उसका कब्जा वर्क सर्किल-एक के वरिष्ठ प्रबंधक को सौंपते हुए खाली करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
इसी के बाद फ्लैट पर कब्जा मिलेगा। वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल वर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर झुग्गीवालों को खाली करने और फ्लैट पर कब्जा लेने की तिथि निर्धारित है। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो फ्लैट का आवंटन रद होगा
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












